Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»अमिताभ, शाहरूख से कम है क्या अपना माहि? छोड़ दिया ना सबको पीछे!
    खेल-सिनेमा

    अमिताभ, शाहरूख से कम है क्या अपना माहि? छोड़ दिया ना सबको पीछे!

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : टीम इंडिया के सबसे सफलतम पूर्व कप्तान और रांची के युवराज महेन्द्र सिंह धोनी उर्फ माहि का मेन स्ट्रीम क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद जलवा बरकरार है. इसी क्रम में धोनी ने एक और नया रिकार्ड बनाया है. साल 2024 में उन्होंने एक मामले में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बादशाह शाहरुख खान तक को पीछे छोड़ दिया है. TAM मीडिया रिसर्च के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट करने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट में धोनी पहले नंबर पर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ को भी पीछे छोड़ दिया है.

    भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा नाम

    महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े नामों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस दिग्गज को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 5 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं. धोनी ने एक खास लिस्ट टॉप पोजिशन हासिल कर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ बड़ी उपलब्धि हासिल की.

    42 एंडोर्समेंट के साथ धोनी नंबर 1

    TAM मीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी 2024 में सबसे ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बने हैं. उनके पास कुल 42 एंडोर्समेंट हैं. अमिताभ बच्चन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पास 41 एंडोर्समेंट हैं. शाहरुख खान 34 डील्स के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.

    आज भी ब्रांड्स के लिए आकर्षक क्यों हैं धोनी?

    ब्रांड स्ट्रैटेजी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धोनी को सिर्फ एक क्रिकेटर या खेल हस्ती से कहीं अधिक माना जाता है. उनके शांत स्वभाव, संयम और किसी भी विवाद से दूर रहने के कारण वह ब्रांड्स के लिए एक आकर्षक चेहरा बने हुए हैं. एक एक्सपर्ट ने बातचीत में कहा, “क्रिकेट में खिलाड़ी अपने पिछले प्रदर्शन के आधार पर आंके जाते हैं, लेकिन धोनी इस सिद्धांत को चुनौती देते हैं. वह एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं और यही कारण है कि ब्रांड्स उन्हें पसंद करते हैं.” धोनी का व्यक्तित्व और उनकी स्थिर छवि उन्हें खेल जगत से परे, एक आदर्श और प्रेरणा देने वाले शख्स के रूप में स्थापित करती है, जिससे वह ब्रांड एंडोर्समेंट में सबसे आगे हैं.

    Also Read: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव! उप राष्ट्रपति ने बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक

    2024 amitabh bachchan Brand Endorsement Brand Strategy Brands Calm Temperament Celebrity Cricket Endorsement Indian Celebrity Indian cricket Johar Live Mahendra Singh Dhoni Marketing Media Report ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Record restraint Retirement from Cricket Shahrukh Khan TAM Media Research TAM मीडिया रिसर्च Today News अमिताभ बच्चन एंडोर्समेंट क्रिकेट क्रिकेट से सन्यास जोहार लाइव टूडे न्यूज ब्रांड एंडोर्समेंट ब्रांड स्ट्रैटेजी ब्रांड्स भारतीय क्रिकेट भारतीय सेलिब्रिटी महेंद्र सिंह धोनी मार्केटिंग मीडिया रिपोर्ट रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रिकॉर्ड शांति स्वभाव शाहरुख खान संयम सेलिब्रिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचरही घाटी में पलटी यात्रियों से भरी बस और मच गई चीख-पुकार
    Next Article ऐतिहासिक शिव शीतला मंदिर में भीषण चोरी, माता के नथिया से लेकर मुकुट, त्रिशूल तक गायब

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.