Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»Amitabh Bachchan फिल्मों से ले रहे रिटायरमेंट? KBC के मंच पर किया खुलासा…
    मनोरंजन

    Amitabh Bachchan फिल्मों से ले रहे रिटायरमेंट? KBC के मंच पर किया खुलासा…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2025Updated:February 28, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सिनेमा जगत से जाने का कोई सोच भी नहीं सकता है। बिग बी पिछले पांच दशक से बड़े पर्दे पर राज कर रहे उनको लोग आज भी अभिनय करते हुए देखना पसंद करते हैं।अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ अपने सिनेमा से रिटायरमेंट की अफवाहों को हवा दे दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “टाइम टू गो” जिसका मतलब होता है- ‘जाने का समय आ गया है’। इसी पोस्ट को लेकर उनके सिनेमा से रिटायरमेंट की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।

    हालांकि, अब अमिताभ बच्चन ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के मंच पर उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने वो पोस्ट शेयर किया था और इसका मतलब उनके रिटायरमेंट से बिल्कुल भी नहीं है।

    उन्होंने कहा, “उसमें एक लाइन था जाने का समय है। तो उसमें कुछ गड़बड़ है क्या?” इसके बाद एक और फैन ने उनसे पूछा, “कहां जाना है?” जैसे ही अभिनेता इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, “जाने का समय आएगा है मतलब…”, वैसे ही लोग कहने लगे कि वह कहीं नहीं जा सकते हैं ।आखिरकार अपने पोस्ट पर सफाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “अरे भाई साहब, हमको काम पर जाने का समय आ गया है। गजब बात करते हो यार। और रात को जब 2 बजे यहां से छुट्टी मिलती है तो घर पहुंचते-पहुंचते 1-2 बज जाता है। वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई तो वो वहीं तक रह गया। जाने का वक्त और हम सो गए।”। 

    अमिताभ बच्चन के इस बयान से उनके फैंस को बड़ी राहत मिली है। उनके फैंस के लिए यह एक अच्छी खबर है कि वह अभी भी सक्रिय रूप से फिल्मों और टीवी शो में काम कर रहे हैं । 

    अमिताभ बच्चन का करियर पिछले पांच दशक से अधिक समय से फिल्म उद्योग में रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें शोले, दीवार, ज़ंजीर, और ब्लैक जैसी फिल्में शामिल हैं । अमिताभ बच्चन ने न केवल फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। 

    Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन

    Read also: विधानसभा का मानसून सत्र : 1 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात, मोबाइल से मनोरंजन करने पर रहेगी रोक

    #Entertainment news Entertainment News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकियारा और सिद्धार्थ के घर गूंजेगी किलकारी, कपल ने शेयर की खुशखबरी
    Next Article हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन, खिलौने की तरह बह गई कई गाड़ियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.