Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन
    मनोरंजन

    Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: PETA इंडिया ने सलमान खान और रियलिटी शो बिग बॉस के निर्माताओं से अपील की है कि वे एंटरटेनमेंट के लिए जानवरों का इस्तेमाल न करें. इस बार ‘बिग बॉस 18’ में गधे को एक कंटेस्टेंट के रूप में लाया गया है, जिसका नाम गधराज है. दर्शकों को यह मजेदार लग रहा है, लेकिन PETA ने इस पर आपत्ति जताई है.  PETA, यानी People for the Ethical Treatment of Animals, एक गैर-सरकारी संगठन है जो जानवरों के साथ नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. संगठन ने शो के निर्माताओं को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि दर्शकों से गधराज के शो में शामिल होने को लेकर शिकायतें आ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं.

    PETA ने सलमान खान से भी अनुरोध किया है कि वे प्रोड्यूसर्स को जानवरों का इस्तेमाल करने से रोकें. पत्र में कहा गया है, “इससे न केवल जानवर पर दबाव कम होगा, बल्कि यह दर्शकों के लिए एक बड़ा उदाहरण बनेगा. हम आपसे निवेदन करते हैं कि वकील गुणरत्न सदावर्ते, जो अपने गधे मैक्स को शो में लाए हैं, उनसे आग्रह किया जाए कि वे गधे को PETA इंडिया को सौंप दें. हम उसे रेस्क्यू किए गए गधों के साथ सेंक्चुअरी में सुरक्षित रखेंगे.” पत्र में यह भी कहा गया है, “बिग बॉस एक हंसी-मजाक का शो है, लेकिन इसमें जानवरों का इस्तेमाल करना कोई मजेदार बात नहीं है. गधे स्वाभाविक रूप से नर्वस जानवर होते हैं, और शो के सेट पर होने वाले शोर और लाइट उनके लिए डरावने और कन्फ्यूजिंग होते हैं. दर्शकों को यह स्पष्ट है कि एक टीवी शो में जानवर के लिए कोई जगह नहीं है.” PETA ने यह सलाह भी दी कि गधे सामाजिक जानवर होते हैं और उनकी भलाई झुंड में रहने में है. उन्होंने उन दावों पर भी प्रतिक्रिया दी कि सदावर्ते गधे का इस्तेमाल दूध से जुड़ी रिसर्च के लिए कर रहे हैं. PETA ने स्पष्ट किया है कि गधे केवल अपने बच्चों के लिए ही दूध का उत्पादन करते हैं.

    PETA इंडिया गधराज गधे गैर-सरकारी संगठन जानवरों का इस्तेमाल जानवरों की भलाई दर्शकों की शिकायतें दूध से जुड़ी रिसर्च नर्वस जानवर नैतिक व्यवहार प्राइवेट हॉस्पिटल प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया. बिग बॉस रेस्क्यू वकील गुणरत्न सदावर्ते वायकॉम 18 शो के सेट सलमान खान सेंक्चुअरी हंसी-मजाक का शो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब ‘चुम्मा चुम्मा’ गाने का भोजपुरी रीमेक रिलीज, खसारी-आकांक्षी की जोड़ी ने लगाई आग
    Next Article चार दिन पूरे झारखंड में बंद रहेगी कोरियर सर्विस, जानें क्या है वजह   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.