Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी
    देश

    त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IRCTC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर ट्रेन टिकट बुकिंग की भारी भीड़ में IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप अचानक डाउन हो गई। इससे लाखों यूजर्स को भारी परेशानी हो रही है। कईयों को लॉगइन नहीं हो रहा, टिकट बुकिंग के दौरान पेज फ्रीज हो जा रहा और “Server Unavailable” का मैसेज आ रहा है। सुबह से ही X (पूर्व ट्विटर) पर #IRCTCDown ट्रेंड कर रहा है। DownDetector के अनुसार, दोपहर तक 5000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज की।

    सोशल मीडिया पर शिकायतों और मीम्स की बाढ़

    यूजर्स ने X पर अपनी भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा, “हर त्योहार पर यही होता है। तत्काल बुकिंग खुलते ही साइट क्रैश। IRCTC ने सर्वर क्यों नहीं बढ़ाया?” दूसरे ने मजाक में कहा, “IRCTC को भी दिवाली की छुट्टी चाहिए।” मीम्स की भरमार है, लेकिन नाराजगी भी कम नहीं। कईयों ने इसे “डिजिटल इंडिया की विफलता” बताया। देर दोपहर तक वेबसाइट आंशिक रूप से चालू हुई, लेकिन ज्यादातर यूजर्स को अभी भी दिक्कत हो रही है।

    पेमेंट फेल पर क्या करें?

    कई यात्रियों का पेमेंट कट गया, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। घबराएं नहीं। IRCTC के नियमों के अनुसार, फेल ट्रांजेक्शन का रिफंड 3-5 वर्किंग दिनों में अपने आप आ जाएगा। कभी-कभी बैंकिंग प्रक्रिया से 21 दिन तक लग सकते हैं। अगर रिफंड न आए, तो care@irctc.co.in पर ईमेल करें। इसमें फेल ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट, पेमेंट डिटेल्स और यूजर आईडी संलग्न करें। कस्टमर केयर नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

    वैकल्पिक तरीका : RailOne ऐप से बुकिंग

    मुख्य प्लेटफॉर्म डाउन होने पर RailOne ऐप का सहारा लें। यह थर्ड-पार्टी ऐप अभी ठीक काम कर रहा है और कुछ रेलवे सर्विसेज उपलब्ध हैं।

    क्यों होता है ऐसा? भारी लोड का दबाव

    आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं, लेकिन अनुमान है कि तत्काल बुकिंग के समय लाखों यूजर्स के एक साथ लॉगिन से सर्वर ओवरलोड हो गया। उत्तर भारत से बिहार, यूपी, झारखंड और बंगाल की ओर भारी भीड़ रहती है। सुबह 10 बजे तत्काल खुलते ही सिस्टम हैंग हो जाता है। यह पहली बार नहीं – पिछले त्योहारों और छुट्टियों में भी ऐसा हुआ है। यूजर्स सर्वर क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

    Also Read : टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, कफन ओढ़कर जताया विरोध

    IRCTC website and app down during festive season; millions of passengers facing inconvenience त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, कफन ओढ़कर जताया विरोध
    Next Article रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से चावल चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, 101 बोरा बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.