Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 5:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, कफन ओढ़कर जताया विरोध
    जोहार ब्रेकिंग

    टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, कफन ओढ़कर जताया विरोध

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टिकट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria (Bihar) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के टिकट बंटवारे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक अजय झा ने नरपतगंज विधानसभा सीट से पार्टी टिकट न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उनके परिवार और समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। इस घटना से बड़ा हादसा टल गया।

    भाजपा में 25 वर्षों का योगदान

    अजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने 1985 में यूथ कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और पिछले 25 सालों से भाजपा के लिए तन-मन-धन से काम किया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं जैसे मंत्री मंगल पांडे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा।

    भरोसा टूटा, कफ़न ओढ़कर जताया विरोध

    अजय झा ने कहा, “जैसे ही चुनाव करीब आया, भरोसे की जगह धोखा मिला। मुझे जोकीहाट से टिकट मिलने की बात कही गई थी, लेकिन वहां भी उम्मीदवार बदल दिया गया। पार्टी ने मेहनत करने वालों की बजाय जातीय समीकरणों को तरजीह दी।” उन्होंने आगे कहा, “अब मैंने कफ़न ओढ़ लिया है और कभी भी कुछ भी कर सकता हूँ।”

    पत्नी ने जताया आक्रोश

    अजय झा की पत्नी संजू झा ने भी पार्टी नेतृत्व पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “मेरे पति ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। अगर नरपतगंज यादवों की और फारबिसगंज बनियों की सीट है, तो पार्टी को स्पष्ट कर देना चाहिए। जब टिकट जाति के आधार पर बांटे जा रहे हैं, तो ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा खोखला साबित होता है।”

    Also Read : पलामू के JRG बैंक में 6 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह गिरफ्तार

    BJP leader Ajay Jha attempted self-immolation Denied a ticket wearing a shroud in protest. कफन ओढ़कर जताया विरोध टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अजय झा ने किया आत्मदाह का प्रयास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू के JRG बैंक में 6 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह गिरफ्तार
    Next Article त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.