Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से चावल चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, 101 बोरा बरामद
    झारखंड

    रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से चावल चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, 101 बोरा बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे ट्रैक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई में मनोहरपुर आरपीएफ ने चार चोरों को मालगाड़ी से चावल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल और गोईलकेरा स्टेशन के बीच की है।

    आरोपियों ने मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप खोलकर ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक दिया और चावल की बोरियां उतारने लगे। जैसे ही आरपीएफ को इसकी सूचना मिली, मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी आर.के. पांडे और एसआई जे.एन. मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

    पुलिस ने चार लोगों को टाटा मैजिक गाड़ियों में चावल भरते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो सवारी वाहन और एक मालवाहक वाहन भी जब्त किया गया। पकड़े गए सभी आरोपी चक्रधरपुर के रहने वाले और पेशे से वाहन चालक हैं।

    छापेमारी के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घटनास्थल से तीन गाड़ियों में भरा हुआ और जमीन पर रखा हुआ कुल 101 बोरा चावल बरामद किया गया।

    जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी बीसीएन बोकारो से गुजर रही थी, जिसे योजनाबद्ध तरीके से रोका गया था। आरपीएफ को शक है कि यह काम किसी संगठित गिरोह का है, जो लंबे समय से इस रूट पर चोरी कर रहा है।

     

    Also Read : भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की राजनीति में एंट्री,छपरा से लड़ेंगे चुनाव…

    Also Read :  त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी

     

    आरपीएफ छापेमारी गोईलकेरा चक्रधरपुर रेल मंडल चाईबासा चावल चोरी झारखंड समाचार टाटा मैजिक ट्रेन चोरी मामला मनोहरपुर आरपीएफ महादेवशाल मालगाड़ी रोककर चोरी रेल सुरक्षा रेलवे चोरी रेलवे न्यूज संगठित गिरोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन : लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी
    Next Article दो भाईयों ने राहगीर से छीना मोबाइल, फिर पति-पत्नी के खाते से उड़ा दिये पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.