Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की राजनीति में एंट्री,छपरा से लड़ेंगे चुनाव…
    बिहार

    भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की राजनीति में एंट्री,छपरा से लड़ेंगे चुनाव…

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव ने राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि खेसारीलाल के आने से पार्टी को नया उत्साह मिलेगा और यह कदम चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकता है।

    दरअसल, राजद ने शुरू में छपरा विधानसभा सीट से चंदा देवी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन के दौरान यह सामने आया कि उनका नाम स्थानीय मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। चंदा देवी का नाम मुंबई की वोटर लिस्ट में होने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद पार्टी ने फैसला लिया कि अब इस सीट से खेसारीलाल यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। वे आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

    छपरा सीट से भाजपा ने छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।

    राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पार्टी सिंबल प्राप्त करने के बाद खेसारीलाल यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार के बच्चों को वही सुविधाएं दिलाना है जो मुंबई में मिलती हैं। उन्होंने कहा कि चाहे वे खुद चुनाव लड़ें या उनकी पत्नी, लक्ष्य सिर्फ एक है—बिहार के युवाओं के लिए बेहतर अवसर तैयार करना।

    मीडिया से बातचीत में खेसारीलाल ने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि बिहार के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित भविष्य पा सकें। उन्होंने कहा कि अब वक्त बदलाव का है और वे इस बदलाव में अपना योगदान देना चाहते हैं ताकि बिहार में एक बेहतर सरकार बन सके।

    Bhojpuri Actor Bihar Assembly Election Bihar Politics Chhapra Election 2025 Khesari Lal Yadav Rjd Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 17 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.