Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL Auction 2024 : पैट कमिंस पर हुई पैसों की बारिश, बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी
    खेल

    IPL Auction 2024 : पैट कमिंस पर हुई पैसों की बारिश, बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2023Updated:December 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली. कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. वहीं डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. मिचेल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दो शतक लगाए थे,

    WOAH 🤯🤯

    Pat Cummins is SOLD to Sunrisers Hyderabad 🧡 for a whopping INR 20.5 Crore 🔥🔥

    Congratulations to the @SunRisers 🙌#IPLAuction | #IPL

    — IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023

    इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं. इन 332 खिलाड़ियों को 19 सेट में विभाजित किया गया है. लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है. इनमें 3 भारतीय हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव हैं.

    वनिंदू हसरंगा : श्रीलंकाई स्पिनर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. किसी अन्य टीम ने हसरंगा पर दांव नहीं लगाया.

    रचिन रवींद्र : 50 लाख बेस प्राइस वाले रवींद्र को खरीदने के लिए चेन्नई और दिल्ली के बीच होड़ लगी. चेन्नई ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा. रवींद्र ने वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए गेंद और बल्ले से कमाल किया था.

    शार्दुल ठाकुर : दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने में चेन्नई और हैदराबाद ने रुचि दिखाई. अंत में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा.

    अजमतुल्लाह ओमरजई : अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा.

    पैट कमिंस :दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई. बाद में आरसीबी और हैदराबाद इस रेस में शामिल हुई. अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा. कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

    गेराल्ड कोइत्जी : दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई. मुंबई ने उन्हें पांच करोड़ रुपये खरीदा.

    हर्षल पटेल : दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब में होड़ लगी. अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

    डेरिल मिचेल : एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेरिल मिचेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में लड़ाई हुई. अंत में चेन्नई इस रेस में शामिल हुई और 14 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा.

    क्रिस वोक्स : दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस वोक्स को खरीदने में पंजाब और कोलकाता ने रुचि दिखाई. अंत में पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा.

    इसे भी पढ़ें: 4 साल में झारखंड में दोगुने हुए जीरो आईटीआर भरने वाले

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 साल में झारखंड में दोगुने हुए जीरो आईटीआर भरने वाले
    Next Article BJP सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश 24 जनवरी तक बरकरार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025
    Latest Posts

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.