Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 के 28वें मुकाबले में आज यानी रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. यह महामुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और यह पहला मौका है जब इस सीजन में जयपुर के दर्शकों को अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला देखने को मिलेगा. आज के मैच में राजस्थान की टीम जहां जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में होगी. वहीं बेंगलुरु की टीम भी पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी.

    पिच रिपोर्ट : गेंदबाजों को मदद, बल्लेबाजों की होगी परीक्षा

    सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है. जिसके कारण इसे एक संतुलित पिच माना जाता है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. बड़ी बाउंड्री और धीमी होती पिच बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मुश्किल देती है. बता दें कि अब तक इस मैदान पर प्रति विकेट औसतन 28.38 रन और स्ट्राइक रेट 20.93 रहा है. औसत बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट भी लगभग 135 है, जो दर्शाता है कि रन बनाना आसान नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर IPL इतिहास में सिर्फ तीन बार ही 200 से अधिक का स्कोर बना है.

    मौसम का मिजाज

    13 अप्रैल को जयपुर में तापमान काफी ऊंचा रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों को जरूर चुनौती दे सकती है.

    हेड टू हेड रिकॉर्ड : कांटे की टक्कर

    अब तक IPL में RR और RCB की टीमें 32 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें RCB ने 15 बार जीत हासिल की है. वहीं राजस्थान ने 14 बार बाज़ी मारी है. 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का होता आया है.

    संभावित प्लेइंग XI

    राजस्थान रॉयल्स (RR) : संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शिम्रोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नितीश राणा, जोफ्रा आर्चर, तरुण देशपांडे.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल.

    जयपुर शेड्यूल : राजस्थान के आगामी घरेलू मैच

    • 19 अप्रैल : RR बनाम GT – शाम 7:30 बजे
    • 28 अप्रैल : RR बनाम LSG – शाम 7:30 बजे
    • 1 मई : RR बनाम MI – शाम 7:30 बजे
    • 16 मई : RR बनाम PBKS – शाम 7:30 बजे

    राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मैच घरेलू दर्शकों के सामने लय में लौटने का सुनहरा मौका है, वहीं RCB की टीम विराट कोहली की अगुआई में फॉर्म में वापसी की तलाश में है. ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

    Also Read : झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

    #National News IPL IPL 2025 IPL 2025 match Johar Live johar live news Rajasthan Royals Royal Challengers Bangalore RR vs RCB tranding news Virat Kohli राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी
    Next Article साउथ सुपर स्टार राम चरण बनाए गए कैंपा के नये ब्रांड अम्बेसडर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.