Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2024 : हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कैप्टन, नीलामी 19 को
    खेल-सिनेमा

    IPL 2024 : हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कैप्टन, नीलामी 19 को

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023Updated:December 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को कैप्टन बनाया है. बता दें कि रोहित शर्मा पिछले 10 साल से टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले बड़ी डील करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम से फिर से जोड़ा और शुक्रवार (15 दिसंबर) को आईपीएल मिनी नीलामी से पहले उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी है. आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है.

    मुंबई इंडियन्स से जारी बयान के मुताबिक नेतृत्व में बदलाव उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा है. फ्रेंचाइजी ने रोहित को उनकी शानदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया. हार्दिक की नियुक्ति पर मुंबई इंडियन्स के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा, “यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुबई इंडियन्स की सोच का हिस्सा है.” उन्होंने कहा, ” मुंबई को सचिन (तेंदुलकर) से लेकर हरभजन (सिंह) और रिकी (पोंटिंग) से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का साथ मिला है. इन सब ने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा ध्यान दिया.”

    जयवर्धने ने कहा, “यह टीम की इस सोच को आगे बढ़ती है. हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की बागडोर संभालेंगे.” मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है. जिससे अटकलें तेज हो गई थी कि शायद हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाए और आज फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है.

    श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, “हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं;. 2013 से मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है. ” उन्होंने कहा, “उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि उन्होंने खुद को आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में खुद को साबित किया. उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है.” उन्होंने कहा, ” हम मुंबई इंडियनस को मैदान के अंदर और बाहर और मजबूत करने के लिए उनके मार्गदर्शन और अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. जयवर्धने ने कहा, “हम टीम के नए कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या का स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”

    इसे भी पढ़ें: Covid Alert! सिंगापुर में कोरोना के 56 हजार मामले आए सामने, लोगों से मास्क पहनने की अपील

    City News Current News Daily News Hardik Pandya Johar Live Latest news Local News Main News Mumbai Indians News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुंबई इंडियंस लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हार्दिक पंड्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर के सामने खड़ी कार में लगी आग, मामला दर्ज
    Next Article बरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ मारपीट, 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.