Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल
    झारखंड

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर स्थित पुल के दो टुकड़ों में टूटने की घटना ने पथ निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों की लागत से बने इस पुल के गिरने के बाद विभाग ने जांच टीम गठित कर दी है जिसने प्रारंभिक रिपोर्ट में फाउंडेशन में गड़बड़ी की पुष्टि की है।

    2007 में करीब 1.27 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल सौ साल की मजबूती के दावे के साथ तैयार किया गया था लेकिन महज 18 वर्षों में ही इसकी हालत जर्जर हो गई और गुरुवार को यह हादसे का शिकार हो गया।

    प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि पुल के पिलर का फाउंडेशन जहां 19 मीटर गहरा होना चाहिए था वहां दस्तावेजों में केवल 13 मीटर की खुदाई दर्ज है। यानी फाउंडेशन में 6 मीटर की कमी साफ तौर पर देखी गई है। इससे यह आशंका गहराई है कि निर्माण के दौरान नियमों और तकनीकी मानकों से समझौता किया गया।

    इस पुल का निर्माण कार्यपालक अभियंता दिनेश टोपनो की निगरानी में हुआ था जिसमें सहायक अभियंता अरविंद वर्मा और जूनियर इंजीनियर देव सहाय भगत भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से फाउंडेशन की गहराई में कटौती की गई जिससे पुल की नींव कमजोर हो गई और यह हादसा हो गया।

    2005 में इसी जगह बना पुराना पुल भी तेज बहाव में बह गया था, जिसके बाद 2007 में इस नए पुल का निर्माण किया गया था। उस समय इसे भविष्य के ट्रैफिक और मौसमीय हालात को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बताया गया था।

    अब जब पुल अचानक टूट गया, तो विभाग ने तकनीकी जांच समिति गठित कर दी है, जो पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा कर रही है। विभाग का कहना है कि अगर जांच में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अभियंताओं और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस हादसे के बाद से इलाके में आवाजाही बाधित हो गई है, और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों ने सरकार से दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    Also read: दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    action against officials bridge collapse Construction Flaws Contractor Involvement Demand for Strict Action Foundation Issues investigation underway jharkhand Khunti-Simdega road public outrage PWD Scrutiny Technical Review Traffic Disrupted
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त
    Next Article DC ने वेयरहाउस का लिया जायजा, कहा – सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.