Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आवारा कुत्ते के हमले में मासूम अयांश की मौ’त, छोटा भाई पटना रेफर
    ट्रेंडिंग

    आवारा कुत्ते के हमले में मासूम अयांश की मौ’त, छोटा भाई पटना रेफर

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुत्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhojpur : भोजपुर जिले के आरा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते ने दो मासूम भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 6 वर्षीय अयांश की मौत हो गई, जबकि उसका 4 वर्षीय छोटा भाई रियांश बेतरह जख्मी हो गया है. घटना भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के आदित्य नगर मोहल्ले की है. तीन दिन पहले गर्मियों की छुट्टियों में दोनों भाई अपने नाना के घर जीरो माइल स्थित आदित्य नगर मोहल्ले आए थे. दोनों मूल रूप से गड़हनी थाना क्षेत्र के मसलान गांव निवासी दीपू कुमार सिंह के पुत्र हैं.

    बुधवार की दोपहर दोनों भाई अपने मामा के घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले में दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए. मोहल्ले वालों और परिजनों की मदद से बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया गया और फौरन आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान 6 वर्षीय अय्यांश ने दम तोड़ दिया, जबकि छोटा भाई रियांश की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया है.

    इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लेने की मांग कर रहे हैं. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

    Also Read : JSLPS नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर मंत्री नाराज, तीन माह में नियुक्ति कराने का दिया निर्देश

    Aditya Nagar Ara attack on innocent children Ayyansh Bhojpur Bhojpur district news Bihar child attacked child death Deepu Kumar Singh dog attack Garhani Maslan village Nawada Police Station Riyansh shocking incident stray dog summer vacation Zero Mile अय्यांश आदित्य नगर आरा आवारा कुत्ता कुत्ता हमला गड़हनी गर्मी की छुट्टियां जीरो माइल दिल दहला देने वाली घटना दीपू कुमार सिंह नवादा थाना बच्चों की मौत बच्चों पर हमला बिहार भोजपुर भोजपुर जिला समाचार मसलान गांव मासूम भाइयों पर हमला रियांश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSLPS नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर मंत्री नाराज, तीन माह में नियुक्ति कराने का दिया निर्देश
    Next Article पाकुड़ में याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.