Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 8:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, मौके पर मौ’त
    Uncategorized

    पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, मौके पर मौ’त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई। इलाज के लिए भर्ती एक विचाराधीन कैदी ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो घाघीडीह जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार ने इससे पहले जेल के अंदर भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उसने अपना गला काटने का प्रयास किया था, लेकिन जेल प्रशासन की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने की तैयारी चल रही थी।

    शुक्रवार दोपहर पुलिसकर्मी उसे जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मियों की पकड़ से खुद को छुड़ा लिया और तेजी से भागते हुए अस्पताल की सातवीं मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

    इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैदी वार्ड में सुरक्षा के बावजूद एक विचाराधीन कैदी का पुलिस निगरानी से निकलकर सातवीं मंजिल तक पहुंच जाना और वहां से कूद जाना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कितने पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, सुरक्षा में कहां चूक हुई और आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या थी। साथ ही मृतक की मानसिक स्थिति और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़

    Inmate evades police jumps from 7th floor of hospital; dies on the spot. कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी मौके पर मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़
    Next Article 29 साल बाद अलकतरा घोटाले पर फैसला, चार दोषियों को 3-3 साल की सजा

    Related Posts

    Uncategorized

    चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर, 11 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ हासिल किया पद

    April 23, 2026
    Uncategorized

    बिहार में राजस्व कर्मियों को राहत: निलंबन रद्द करने की तैयारी, विभाग ने जारी किया आदेश

    April 21, 2026
    Uncategorized

    क्रिकेट के मैदान से आध्यात्मिक गलियारों तक: विराट कोहली की वृंदावन यात्रा का क्या है खास कनेक्शन

    April 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 10 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

    April 24, 2026

    29 साल बाद अलकतरा घोटाले पर फैसला, चार दोषियों को 3-3 साल की सजा

    April 24, 2026

    पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, मौके पर मौ’त

    April 24, 2026

    जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़

    April 24, 2026

    ट्रेजरी घोटाले में CID की एंट्री, 9 सदस्यीय SIT ने शुरू की जांच

    April 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.