New Delhi : इंडिगो एयरलाइन में परिचालन संकट लगातार छठे दिन भी जारी है। रविवार को दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिससे देश में हवाई यातायात प्रभावित हुआ और लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कम से कम 112 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर 109 उड़ानें रद्द हुईं। बीते छह दिनों में इंडिगो की करीब 3000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। शुक्रवार को करीब 1,600 उड़ानें रद्द हुईं थी, जबकि शनिवार को यह संख्या घटकर लगभग 800 उड़ानें रह गई थी।
सरकार ने इंडिगो संकट पर सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ पोर्केरास को नोटिस जारी कर परिचालन संकट पर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। इंडिगो एयरलाइन फिलहाल संकट को दूर कर परिचालन सामान्य करने की कोशिशें कर रही है।
Also Read : गणतंत्र दिवस परेड-2026: झारखंड के 38 एनसीसी कैडेट्स का हुआ चयन


