Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»INDvsNZ Test Match : WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत की बादशाहत को खतरा, बस अब एक और हार बर्दाश्त नहीं
    खेल-सिनेमा

    INDvsNZ Test Match : WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत की बादशाहत को खतरा, बस अब एक और हार बर्दाश्त नहीं

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    INDvsNZ Test Match : IND vs NZ  टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले  भारत का WTC फाइनल में पहुंचने का सफर अपेक्षाकृत आसान नजर आ रहा था. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मिली हार ने स्थिति को गंभीर बना दिया है. भारत ने शुरुआत में 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए मजबूत स्थिति बनाई थी,  लेकिन बेंगलुरु और पुणे में हार के बाद उनका जीत का प्रतिशत घटकर 62.82 प्रतिशत रह गया है. अब ऑस्ट्रेलिया, जो दूसरे स्थान पर है, उनके करीब आ गया है, जिसके नाम 62.50 प्रतिशत अंक हैं.

    तीसरा टेस्ट जीतने का दबाव

    भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए दौरा करना है. यदि टीम इंडिया WTC प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी रहना चाहती है, तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल करनी ही होगी. एक और हार टीम के लिए भारी पड़ सकती है, जिससे उसकी WTC में बादशाहत को खतरा होगा. पुणे टेस्ट हारने के बाद भारत के पास 13 मैचों में 98 अंक हैं. यदि मुंबई में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में भी हार मिलती है, तो उनका जीत प्रतिशत घटकर 58.33 प्रतिशत रह जाएगा, जिससे उनकी नंबर-1 पोजीशन खतरे में पड़ जाएगी और फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी.

    जानें तीसरा मैच ड्रा होने पर क्या होगा

    अगर तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहता है, तो दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे. ऐसी स्थिति में भारत के पास 14 मैचों में 102 अंक होंगे, लेकिन उनका जीत प्रतिशत 60.71 प्रतिशत रह जाएगा, जिससे वह पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है और अब उन्हें जीत की तलाश में कोई चूक नहीं करनी चाहिए.

    Also Read: ट्रेलर से टकराई यात्री बस, दोनों वाहन खाई में गिरे, मची चीख-पुकार

    3rd Test australia Border Gavaskar Chances of Reaching Final Cricket Draw India New Zealand points table Pressure of Loss Sports news Team India Test Series win percentage WTC अंक तालिका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेल समाचार जीत प्रतिशत टीम इंडिया टेस्ट सीरीज ड्रॉ तीसरा टेस्ट न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बॉर्डर गावस्कर भारत हार का दबाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू ने डुमरी में इस बड़े झारखंड आंदोलनकारी नेता की पत्नी को दिया टिकट, अब क्या करेंगे बेबी देवी व जयराम महतो
    Next Article Weather Update : चक्रवाती तूफान दाना पड़ा कमजोर, झारखंड, यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर से लेकर केरल में आज भी बारिश के आसार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: ‘केरल’ से ‘केरलम’ तक, दो साल पुरानी मांग को संसद की मंजूरी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.