Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 8:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»7 मई के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जायेगा : उच्चतम न्यायालय
    देश

    7 मई के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जायेगा : उच्चतम न्यायालय

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि विदेशों में फंसे सभी भारतीयों को सात मई के बाद विशेष चार्टर्ड विमान से स्वदेश लाया जायेगा और इसके लिए योजना तैयार की जा चुकी है।

    केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह जानकारी न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की खंडपीठ को गंगा गिरि की याचिका की सुनवाई के दौरान दी। केंद्र सरकार ने खंडपीठ को बताया कि सात मई से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा और इसके लिए विदेश मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत नेपाल में फंसे भारतीयों को बुलाया जाना भी शामिल है।

    याचिकाकर्ता ने नेपाल में बसे 1000 से अधिक भारतीयों के फंसे होने का हवाला देते हुए उन्हें वापस लाने के निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया था।

    श्री मेहता ने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह की उड़ान योजना बना ली है जिसके तहत सबसे अधिक 15 उड़ानें केरल और 11 उड़ानें तमिलनाडु जायेंगी। गुजरात के लिए पांच, जम्मू-कश्मीर तीन और एक-एक उड़ान पंजाब और उत्तर प्रदेश जायेगी।

    सरकार की योजना के तहत सात दिनों में 64 उड़ानें संचालित की जायेेंगी और इसके जरिये संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, मलेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। सात दिनों में कुल 14 हजार 800 भारतीय विभिन्न देशों से अपने देश लौटेंगे। केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर न्यायालय ने संबंधित याचिका का निपटारा कर दिया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सीवान में एक बच्चा पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 529
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का छात्र कोष गठन संबंधी याचिका सुनने से इन्कार

    Related Posts

    बिहार

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.