Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, 41 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई
    खेल-सिनेमा

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, 41 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टोक्यो: हॉकी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा दिया है. उसने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वह 4 दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है.

    बता दें, भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले 1980 ओलंपिक में सेमीफाइनल खेला था और इस साल भारत ने स्वर्ण पदक भी जीता है. साल 1980 के बाद 2021 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है और पदक से बस एक जीत दूर है. भारत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का किया है.

    भारत की इस जीत के हीरो रहे गोलकीपर पी श्रीजेश जिन्होंने एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ब्रिटेने को गोल करने से रोका. विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. पूल स्टेज में अगर ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले को हटा दिया जाए तो भारत ने बाकी सभी मुकाबले जीतकर ग्रुप में दूसरा पायदान सुनिश्चित किया था.

    आज के मुकाबले में भारत की तरफ से गुरजंत और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल करके हाफ टाइम तक भारत को 2-0 की बढ़त दिला थी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया. इसके बाद आखिरी क्वार्टर में आखिरी क्षणों में हार्दिक सिंह ने गोल करके भारत को 3-1 की विजयी बढ़त दिला दी.

    गौरतलब है कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का नाम अभी भी सुनहरे अक्षरों में लिखा है. साल 1980 तक भारतीय हॉकी की दुनिया में तूती बोलती थी. लेकिन 1980 के बाद से भारतीय टीम कभी भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में अब 41 साल बाद भारतीय टीम ने अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को एक बार दोबारा वापस पाया है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओलंपिक में सिंधु को कांस्य पदक, पीएम ने कहा था, जीत कर आएं, साथ में आईसक्रीम खाएंगे
    Next Article पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.