Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी भारतीय  हॉकी टीम, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़ंत
    खेल-सिनेमा

    दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी भारतीय  हॉकी टीम, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़ंत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम 14 से 30 जनवरी 2023 तक टीम केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग और टेस्ट मैच खेलने जा रही। झारखंड की चार महिला खिलाड़ी भी इस दौरे की तैयारी कर रही हैं। टीम 13 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। अभी से झारखंड की महिला खिलाड़ी इसे लेकर उत्साहित हैं। अभी भारतीय महिला हॉकी टीम बेंगलुरु कैंप में है।

    कई बड़ी टीम से होगा भारत का मुकाबला
    झारखंड से भारतीय महिला हॉकी टीम में चार खिलाड़ी शामिल हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और मेहनत से इन्होंने देश का नाम हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। इस नयी सीरीज के लिए हॉक खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। 16 से 28 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच खेलेगी। इस सीरीज में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से भी होगा।

    सिमडेगा जिले से हैं दो भारतीय खिलाड़ी
    निक्की प्रधान खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली है। सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकीछापर की। इसी जिले से आती है ब्यूटी डुंगडुंग जो केरसई प्रखंड अन्तर्गत करगागुड़ी की रहने वाली है। वहीं अनुभवी फारवर्ड और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल पिछले साल जून में बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 मैच के बाद पहली बार टीम में वापसी करेंगी।

    vidh

    भारतीय टीम से उम्मीदें
    इस सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम से ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी है। साल 2015 में निक्की प्रधान से शुरुआत हुई थी और अब भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी है। हमें इस सीरीज से ढेर सारी उम्मीदें हैं कि एक बार फिर सभी खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।

    भारतीय महिला हॉकी टीम
    गोलकीपर : सविता पुनिया (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम
    डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर
    मिडफ़ील्डर : वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, पी. सुशीला चानू, निशा, सलीमा टेटे, मोनिका, नेहा, सोनिका, बलजीत कौर
    फॉरवर्ड : लालरेमसियामी, नवनीत कौर (उपकप्तान), वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रानी रामपाल, रीना खोखर, शर्मिला देवी

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में डॉक्टर की लापरवाही ने एक मरीज की ली जान, परिजनों ने डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की
    Next Article गिरिडीह : आदिवासियों ने की जनसभा, पारसनाथ पहाड़ी को जैनियों से मुक्त करने की मांग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.