Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 4:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»गणतंत्र दिवस पर भारत ने ऑकलैंड में लहराया ‘विजयी’ तिरंगा
    खेल

    गणतंत्र दिवस पर भारत ने ऑकलैंड में लहराया ‘विजयी’ तिरंगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    ऑकलैंड | भारत ने अपने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑकलैंड में भी अपना विजयी तिरंगा लहरा दिया है।
    भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच भी छह विकेट से जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं।

    टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया और फिर 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही ओपनर रोहित शर्मा (8) का विकेट खो दिया। इसके कप्तान विराट कोहली (11) भी टीम के 39 के स्कोर पर आउट हो गए।

    कप्तान के आउट होने के बाद पिछले मैच के अर्धशतकधारी राहुल और श्रेयस अय्यर (44) ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

    राहुल ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के, जबकि अय्यर ने 33 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए। शिवम दुबे चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।

    न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दो और ईश सोढी ने एक विकेट हासिल किया।

    इससे पहले, भारत ने अपने गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (33) और कोलिन मुनरो (26) ने 5.6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी।

    लेकिन इसके बाद मेजबान टीम धीमी पड़ गई और 81 रन तक उसने अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में गुप्टिल और मुनरो के अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम (3) और पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले कप्तान केन विलियम्सन (14) के विकेट भी शामिल हैं।

    आखिर के ओवरों में पिछले मैच के अर्धशतकधारी रॉस टेलर (18) और टिम सिफर्ट (नाबाद 33) ने पांचवें विकेट के 44 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टेलर का विकेट टीम के 125 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में गिरा।

    न्यूजीलैंड के लिए गुप्टिल ने 20 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के, मुनरो ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का और सिफर्ट ने 26 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए।

    भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी ने भी चार ओवरों में केवल 22 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुक्केबाजी : हुसामुद्दीन को रजत, शिवा और सोनिया को कांस्य
    Next Article जियो और स्नैपचैट ने ‘जियो गॉट टैलेंट’ के नाम से भारत का पहला 10 सेकेंड ‘क्रिएटिव चैलेंज’ शुरू किया

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026
    झारखंड

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.