Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»राज्यपाल से मुलाकात कर INDIA डेलीगेशन ने सौंपा ज्ञापन, अधीर रंजन ने कहा- मणिपुर के बिगड़ते जा रहे हैं हालात, जल्द हो शांति बहाल
    देश

    राज्यपाल से मुलाकात कर INDIA डेलीगेशन ने सौंपा ज्ञापन, अधीर रंजन ने कहा- मणिपुर के बिगड़ते जा रहे हैं हालात, जल्द हो शांति बहाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंफाल : मणिपुर में हिंसा अभी भी जारी है। संसद से लेकर सड़क तक मामले पर गतिरोध देखा जा रहा है। इसी क्रम में विपक्ष के महागठबंधन इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर दौरे पर है जहां इन लोगों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।

    रविवार सुबह INDIA डेलीगेशन ने राज्यपाल से मुलाकात की है। वहीं डेलीगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।

    कांग्रेस नेता ने कहा, “डेलीगेशन के सभी 21 सांसदों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने खुद अपना दर्द और दुख व्यक्त किया। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान हमने जो कुछ भी देखा, जो भी अनुभव किया, वो हमने उन्हें बताया। वो हमारी बात से सहमत हुईं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हम सभी समुदायों के नेताओं के साथ मिलकर बातचीत करें और समाधान निकालें। उन्होंने सुझाव दिया कि विपक्ष और सत्तारूढ़ दल दोनों को मिलकर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर भेजना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए। सभी समुदायों के नेता जो लोगों के बीच अविश्वास की भावना को हल करने के लिए आवश्यक है।”

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर में हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं अगर जल्द ही मणिपुर की समस्या नहीं सुलझी तो हमारी सिक्योरिटी के लिए खतरा है।

    मणिपुर सरकार की विफलता- अधीर रंजन चौधरी

    राज्यपाल से मुलाकात से पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुख्य बात यह है कि मणिपुर को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार और केंद्र सरकार के नजरअंदाज करने के बाद स्थिति खराब हो रही है। जल्द से जल्द शांति बहाल की जानी चाहिए। राज्य में सद्भाव और न्याय बनाए रखना जरूरी है। हम राज्यपाल से राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की मांग करेंगे। यह सरकार की विफलता है।”

    जिम्मेवारी कुबूल नहीं कर रहे केंद्र सरकार- गौरव गोगोई

    वहीं राज्यपाल से मुलाकात से पहले गौरव गोगोई ने कहा कि हम उनसे मांग करेंगे कि इसके लिए जिम्मेदारी तय करें। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दूसरों की ओर उंगली दिखा रहे हैं, जिम्मेवारी कुबूल नहीं कर रहे हैं। दूसरी बात लोग तीन महीने से शिविरों में हैं, कब तक रहेंगे। बच्चों का जन्म शिविरों में हो रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कब तक ये परिस्थिति बनी रहेगी। तो इसका रोडमैप हमको दें। ये हमारी प्राथमिक मांग है, तब जाकर शांति का वातावरण मणिपुर में आएगा।

    ‘केंद्र की राजनीति ने मणिपुर के कर दिए टुकड़े-टुकड़े’

    केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए गोगोई ने कहा कि हम जिम्मेवारी की बात कर रहे हैं। पीएम, रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री मणिपुर से गायब क्यों हैं। पीएम को सिर्फ क्या सरकारी उद्घाटन, राजनीतिक सभाओं में भाषण देने के लिए वोट मिला है। केंद्र सरकार तो गायब है। केंद्र की राजनीति ने मणिपुर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। डबल इंजन की गाड़ी ने पटरी से गिरकर हजारों की तादाद में लोगों की जिंदगी नष्ट कर दी है।

    Adhir Ranjan Chowdhary Governor Anusuiya Uikey Imphal India INDIA delegation INDIA delegation met governor Manipur Manipur violence problem is not resolved soon threat to the india security
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइसरो ने चंद्रयान-3 के बाद एकबार फिर रचा इतिहास, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक किया लॉन्च
    Next Article महुआ माजी ने अमित शाह के दावे पर साधा निशाना, कहा- मणिपुर अभी भी जल रहा है, कहां है शांति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.