AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन की बैठक, कांग्रेस बोली- बीजेपी का एजेंडा देश को बांटना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
नई दिल्ली: परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ गठबंधन के फ्लोर लीडर्स ने बैठक कर परिसीमन बिल और संसद सत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बैठक नई दिल्ली स्थित 10 राजाजी मार्ग पर हुई.
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब देश के लोग बीजेपी के परिसीमन बिल के पीछे छिपे वास्तविक उद्देश्य को समझ रहे हैं. असम और जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हुआ है, वह सबके सामने है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में अपने राजनीतिक हितों के मुताबिक बदलाव करने की कोशिश कर रही है. इसे उन्होंने गेरिमैंडरिंग बताया.

बीजेपी का एजेंडा देश को बांटना

वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी का प्रमुख एजेंडा देश को बांटना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन बिल का समर्थन करना किसी भी दल का अपना फैसला है, लेकिन जो लोग संविधान और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास रखते हैं, वे इस बिल के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे.
कांग्रेस के इस बयान से साफ है कि विपक्ष परिसीमन बिल को केवल निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण का मामला नहीं मान रहा, बल्कि इसे देश के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक मूल्यों और वंचित समुदायों के अधिकारों से जोड़कर देख रहा है. INDIA गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे पर साझा रणनीति बनाने की कोशिश की गई.

INDIA गठबंधन की मांग

INDIA गठबंधन की मांग है कि लोकसभा की वर्तमान संख्या को बरकरार रखा जाए, लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए, अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बटवारा बरकरार रखा जाए.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More