AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 43 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित, देखें पूरी सूची

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए 43 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया. इनमें वीरता पदक की श्रेणी में 13 और सराहनीय सेवा पदक की श्रेणी में 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के नाम शामिल हैं. सम्मानित होने वालों में आईपीएस अधिकारियों से लेकर डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और सिपाही तक शामिल हैं.
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अलावा विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों, खिलाड़ियों, कलाकारों और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.

वीरता पदक के लिए 13 पुलिस अधिकारी और कर्मी

झारखंड मुख्यमंत्री पदक (वीरता) के लिए 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं. इनमें तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी और वर्तमान आईजी (अभियान) नरेन्द्र कुमार सिंह, तत्कालीन चतरा एसपी और वर्तमान रांची एसएसपी राकेश रंजन सहित कई अधिकारी और जवान शामिल हैं.

वीरता पदक की सूची:

1. आईपीएस नरेन्द्र कुमार सिंह – तत्कालीन डीआईजी, हजारीबाग; वर्तमान आईजी (अभियान), झारखंड, रांची.
2. आईपीएस राकेश रंजन – तत्कालीन एसपी, चतरा; वर्तमान एसएसपी, रांची.
3. डीएसपी प्रकाश सोय – तत्कालीन डीएसपी कोतवाली, रांची; वर्तमान डीएसपी विधि व्यवस्था, धनबाद.
4. डीएसपी नीरज कुमार – डीएसपी एटीएस, रांची; वर्तमान डीएसपी हटिया, रांची.
5. सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार – तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान बोकारो जिला.
6. सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश – तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान हजारीबाग जिला.
7. इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी – तत्कालीन चतरा जिला, वर्तमान रांची जिला.
8. आरक्षी प्रकाश कुमार यादव – चतरा जिला.
9. सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा – तत्कालीन रांची जिला, वर्तमान पलामू जिला.
10. सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार साहू – तत्कालीन रामगढ़ जिला, वर्तमान गिरिडीह जिला.
11. सब इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद कुशवाहा – तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान जमशेदपुर जिला.
12. सब इंस्पेक्टर राजबल्लभ कुमार – तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान हजारीबाग जिला.
13. सब इंस्पेक्टर शिवलाल गुप्ता – तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान रामगढ़ जिला.

सराहनीय सेवा पदक के लिए 30 पुलिसकर्मियों के नाम

सराहनीय सेवा के लिए 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को चुना गया है. इस सूची में आईपीएस अधिकारियों के साथ झारखंड जगुआर, जिला पुलिस बल और जैप के अधिकारी एवं जवान भी शामिल हैं.

सराहनीय सेवा पदक की सूची:

1. आईपीएस असीम विक्रांत मिंज – आईजी, सीआईडी.
2. डीआईजी अनीश गुप्ता – पूर्व डीआईजी, रांची; वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर.
3. आईपीएस राज कुमार मेहता – पूर्व डीएसपी, जैप-7; वर्तमान एसपी, एटीएस.
4. आईपीएस दीपक कुमार शर्मा – पूर्व सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा; वर्तमान एसपी अभियान (नक्सल), पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची.
5. आईपीएस मुकेश कुमार – पूर्व सीनियर डीएसपी (मुख्यालय), बोकारो; वर्तमान एसपी, गोड्डा.
6. दीपक कुमार पाण्डेय – पूर्व सीनियर डीएसपी अभियान, लोहरदगा; वर्तमान एआईजी-सह-डीजी के विशेष सहायक, रांची.
7. मो. अरशद खां – प्रधान सहायक अवर निरीक्षक (आशुलिपिक), रांची जिला.
8. सब इंस्पेक्टर सुदामा सिंह – झारखंड जगुआर.
9. सब इंस्पेक्टर सुखराम उरांव – झारखंड जगुआर.
10. सब इंस्पेक्टर मुकुंद बानरा – झारखंड जगुआर.
11. सब इंस्पेक्टर असलेम फ्रांसिस सोय – झारखंड जगुआर.
12. सब इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी – झारखंड जगुआर.
13. सब इंस्पेक्टर ईश्वरी सिंह – झारखंड जगुआर.
14. एएसआई सुबोध कुमार – पलामू जिला.
15. एएसआई विनय पांडे – गढ़वा जिला बल.
16. एएसआई बंधना उरांव – झारखंड जगुआर.
17. हवलदार इसहाक डोडराय – झारखंड जगुआर.
18. हवलदार प्रशांत महतो – गढ़वा जिला.
19. हवलदार रमाशंकर कुमार – झारखंड जगुआर.
20. हवलदार अमित गुरुंग – झारखंड जगुआर.
21. हवलदार एमानुएल टुडू – झारखंड जगुआर.
22. हवलदार जारका कोरवा – सिमडेगा जिला.
23. हवलदार धर्मेंद्र कुमार – गुमला जिला.
24. सिपाही दुर्गा उरांव – खूंटी जिला.
25. सिपाही कुंवर मुंडा – खूंटी जिला.
26. सिपाही अजय सिंह – बोकारो.
27. हवलदार भूषण शर्मा – चतरा जिला.
28. हवलदार अंजुला कुजूर – जैप-10.
29. सिपाही अनूपा कुमारी – जैप-10.
30. सिपाही सूर्य बहादुर धर्ता – जैप-1.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More