AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिसीमन पर बंधु तिर्की की चेतावनी, बोले- झारखंड में एक भी सीट कम हुई तो आदिवासियों को होगा नुकसान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
रांची: झारखंड में परिसीमन को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य की विधानसभा सीटें कम होने की आशंका जताई है. उन्होंने मांग की कि परिसीमन में झारखंड की एक भी सीट कम नहीं होनी चाहिए, बल्कि मौजूदा 28 सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि के अनुपात से 14 सीटें बढ़ाकर संख्या 42 की जानी चाहिए. 28 नवंबर को मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सीटें कम होने से आदिवासियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा.
बंधु तिर्की ने कहा कि परिसीमन को लेकर आशंकाओं के मद्देनजर ही 30 अगस्त को महारैली और महाजुटान किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन के जरिए झारखंड की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि यदि 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का फार्मूला लागू होता है तो झारखंड में भी उसी अनुपात में सीटें बढ़नी चाहिए.

असम का उदाहरण देकर जताई आशंका

बंधु तिर्की ने असम में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए आशंका जताई कि झारखंड में भी वैसी स्थिति पैदा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि संसद में प्रस्ताव पारित होने के बाद मामला परिसीमन आयोग के पास जाएगा. आयोग के फैसले को चुनौती देने के विकल्प भी सीमित हो सकते हैं. इसलिए झारखंड का पक्ष पहले से संसद में रखना जरूरी है.
उन्होंने बताया कि परिसीमन के संभावित प्रभावों को लेकर गठित कानूनी कमेटी ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. यह दस्तावेज केंद्रीय कानून मंत्री, राष्ट्रपति, झारखंड के 14 लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों को सौंपा गया है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को भी रिपोर्ट दी गई है. सभी सांसदों से संसद में झारखंड का पक्ष रखने की अपील की गई है.

सीटें घटीं तो आदिवासी प्रतिनिधित्व पर असर

बंधु तिर्की ने कहा कि विधानसभा सीटें कम होने से आदिवासियों की राजनीतिक भागीदारी प्रभावित हो सकती है. उन्होंने आशंका जताई कि इसका असर भविष्य में झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर भी पड़ सकता है. उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेताओं और सांसदों से प्रधानमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को प्रस्तावित संसदीय कार्यवाही के मद्देनजर वे सांकेतिक विरोध करेंगे. यदि झारखंड के खिलाफ कोई फैसला आता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More