Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs NED : जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया
    खेल-सिनेमा

    IND vs NED : जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप-ए में टॉप पर चल रही भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से खेलेगी। यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अच्छी बात ये है कि टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले को टीम अगले दौर की तैयारी के तौर पर भी देख रही है। दूसरी ओर नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है, इसलिए उसके पास खोने के लिए कुछ खास नहीं है।

    क्या प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?

    पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भारतीय टीम ने तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था। लेकिन अहमदाबाद की पिच को देखते हुए इस बार दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की संभावना ज्यादा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को आराम भी दे सकते हैं, ताकि सुपर-8 से पहले टीम फ्रेश रहे। हालांकि टीम चाहेगी कि ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ हो और लय बनी रहे।

    कैसी रहेगी पिच? बल्लेबाजों की चांदी!

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी उछाल का फायदा मिलता है। अगर शुरुआत में नई गेंद सही लाइन-लेंथ पर डाली जाए, तो विकेट भी मिल सकते हैं।

    यही मैदान है जहां साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। अब तक यहां 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172 रन है। भारत ने यहीं 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 234 रन बनाकर हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया था।

    संभावित प्लेइंग-11

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

    नीदरलैंड्स : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), माइकल लेविट, मैक्स ओ’डौड, बास डि लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लियोन कैचेट, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वान डेर मेरवे, काइल क्लेइन, फ्रेड क्लासेन।

    Also Read : थप्पड़ से शुरू हुए लफड़े में दोस्तों ने बैशाखू ग्वाला को उतारा मौ’त के घाट, पुलिस ने दबोचा

    Ahmedabad group a Hardik Pandya ICC T20 World Cup 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 India vs Netherlands Jasprit Bumrah Narendra Modi Stadium Netherlands Cricket Team pitch report Super 8 Suryakumar Yadav T20 Cricket News T20 match T20 क्रिकेट न्यूज़ T20 मैच Team India अहमदाबाद इंडिया वर्सेस नीदरलैंड्स ग्रुप A जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम पिच रिपोर्ट सुपर 8 सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला के गले से झपट ली सोने की चेन, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article गुमला के बसिया में स्कूल ऑटो पलटा, 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर

    Related Posts

    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    “इट वाज़ गावस्कर द रियल मास्टर जस्ट लाइक अ वॉल”, सुनील गावस्कर के लिए किसने गाया था ये गाना

    July 10, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.