Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»थप्पड़ से शुरू हुए लफड़े में दोस्तों ने बैशाखू ग्वाला को उतारा मौ’त के घाट, पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    थप्पड़ से शुरू हुए लफड़े में दोस्तों ने बैशाखू ग्वाला को उतारा मौ’त के घाट, पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैशाखू ग्वाला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के परमसाई गांव में हुए बैशाखू ग्वाला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम पराय बोदरा उर्फ डुडरु बोदरा (32) और राम गागराई उर्फ बोतल राम गागराई (30) बताये गये। दोनों आरोपी हाटगम्हरिया के ही रहने वाले हैं और मृतक के दोस्त हैं। दोनों को गिरफ्तार के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चाईबासा पुलिस के अनुसार बीते 15 फरवरी को परमसाई गांव के तालाब में एक शख्स की लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त बैशाखू ग्वाला के तौर पर की गयी थी। वह भुईयांसाई गांव का रहनेवाला था। पुलिस के अनुसार, बैशाखू अपने दो दोस्तों पराय बोदरा और बोतल राम गागराई के साथ मागे परब मनाने घर से बुलाया गया। तीनों ने साथ में शराब पी और कालीमाटी गांव की ओर जाने लगे।

    रास्ते में हुआ झगड़ा, गुस्से ने ली जान

    जांच में सामने आया कि रास्ते में नशे की हालत में बैशाखू ने पराय बोदरा को थप्पड़ मार दिया। इसपर पलटकर पराय बोदरा ने भी उसपर वार किया। बैशाखू ने नशे की हालत में फिर से पराय बोदरा को थप्पड़ मारा। जिसके बाद गुस्साये पराय बोदरा ने अपने दूसरे दोस्त बोतल राम के साथ मिलकर बैशाखू को झाड़ी में पटकना शुरू कर दिया। झाड़ी में गिरने से बैशाखू का गला कट गया और खून बहने लगा। नशे में दोनों ने मिलकर बैशाखू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पराय और बोतल राम ने शव को पास के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    इस मामले का खुलासा करने में हाटगम्हरिया थानेदार उत्तम तिवारी, एसआई सहदेव मंडल, एएसआई यदुनन्दन महतो, सुकलाल टुडू और सत्यलाल राम की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से 59 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को दबोचा

    friends killed Baishakhu Gwala; police arrested him. In a scuffle that began with a slap थप्पड़ से शुरू हुए लफड़े में दोस्तों ने बैशाखू ग्वाला को उतारा मौत के घाट पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से 59 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को दबोचा
    Next Article धनबाद–यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.