Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»Ind VS Aus 3rd T20: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीता
    खेल-सिनेमा

    Ind VS Aus 3rd T20: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीता

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 186 रन बनाया और भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

    अपने घरेलू मैदान पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ साल बाद टी-20 सीरीज जीत है, इससे पहले भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने सबसे ज्यादा रन बनाया. उन्होंने 27 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों से 54 रन की पारी खेली जबकि कैमरन ग्रीन ने 21 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 52 रन बनाए. डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

    ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती चार और अंतिम पांच ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम ने पहले चार ओवर में 56 तो अंतिम पांच ओवर में 63 रन जोड़े. भारत की ओर से स्पिनरों ने प्रभावित किया. अक्षर पटेल (33 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्हें युजवेंद्र चहल (22 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला. जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में बिना विकेट के 50 रन) और भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में 39 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म , दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article दुमका: ग्रामीणों ने एक परिवार को डायन बताकर मैला पिलाया, लोहे से दागा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.