Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बरसात के चलते सब्जियों की आवक कम, आसमान चढ़े दाम
    देश

    बरसात के चलते सब्जियों की आवक कम, आसमान चढ़े दाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हरी सब्जियों की किल्लत हो गई है, जिससे सब्जियों की कीमतें आसमान छू गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में फूलगोभी 120 रुपये किलो तो परवल 60-70 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर के दाम में बीते एक सप्ताह से थोड़ी नरमी आई है, फिर भी देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। आलू का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। फुटकर सब्जी विक्रेता बताते हैं कि थोक मंडियों से भी ऊंचे भाव पर सब्जियां आ रही हैं। ग्रेटर नोएडा के सब्जी विक्रेता पप्पू कुमार ने बताया कि मंडियों में आवक कम होने की वजह से भाव तेज है।

    थोक सब्जी कारोबारियों ने बताया कि टमाटर की नई फसल की आवक शुरू होने से दाम में थोड़ी नरमी आई है, जबकि बरसात के कारण अन्य फसलों की आवक कम हो रही है।

    सब्जी उत्पादक किसान चंद्रपाल ने बताया कि खेतों में पानी खड़ा होने से फसल खराब हो हो रही है, जिससे पैदावार पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि तोरई, भिंडी, घीया और लोबिया की पैदावार कम हो गई है।

    दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को आलू का थोक भाव 12 रुपये से लेकर 26 रुपये प्रति किलो था जबकि दो महीने पहले आठ जून को मंडी में आलू का थोक भाव 8 से 22 रुपये प्रति किलो था। प्याज का थोक भाव भी आठ जून को जहां तीन रुपये से 10 रुपये प्रति किलो था वहीं दो दिन पहले को बढ़कर पांच से 12.50 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं, टमाटर का थोक भाव आठ जून को 1.25 से 5.75 रुपये प्रति किलो था जो शुक्रवार को बढ़कर आठ रुपये 38 रुपये प्रति किलो हो गया।

    आजादपुर मंडी कृषि उपज विपणन समिति यानी एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण किसानों को सब्जियों का बाजिव भाव नहीं मिला, जिससे उन्होंने बाद में फसलें कम लगाईं, लिहाजा आवक कम है। उन्होंने भी कहा कि बरसात में फसल खराब होने से भी कीमतें तेज हुई हैं।

    अगस्त में खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो)

    आलू : 30-40, फूलगोभी-120, बंदगोभी-40, टमाटर-50-60, प्याज : 20-25, लौकी/घिया-30, भिंडी-30, खीरा-30, कद्दू-30, बैगन-40

    शिमला मिर्च-80, तोरई-30, करेला-40, परवल-60-70, लोबिया-40,

    अरबी-40, अदरख-200, गाजर-40, मूली-70, चुकंदर-40।

    जून में सब्जियों के खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो)

    आलू : 20-25, गोभी : 30-40, टमाटर : 20-30, प्याज : 20-25, लौकी/घिया-20, भिंडी-20, खीरा-20, कद्दू : 10-15, बैगन-20, शिमला मिर्च-60, तोरई-20, करेला : 15-20।

    Latest news National news Online news vegetable
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के साथ चीन के गेम प्लान में धोखा और दुष्प्रचार
    Next Article बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.