Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत के साथ चीन के गेम प्लान में धोखा और दुष्प्रचार
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत के साथ चीन के गेम प्लान में धोखा और दुष्प्रचार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ गतिरोध के लिए चीन की सुनियोजित योजना (गेम प्लान) में दबाव, धोखा, दुष्प्रचार और इसकी दीर्घकालिक विस्तारवादी नीतियों को जारी रखने का संयोजन शामिल होगा। इसका अनुमान दिल्ली नीति समूह (डीपीजी) द्वारा लगाया गया है, जो कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के रणनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत के सबसे पुराने थिंक टैंकों में से एक है। इसमें दोनों देशों के सीमा से जुड़े मुद्दों पर सेना के वरिष्ठ कमांडरों, विदेश मंत्रियों, मंत्रालयों और विशेष प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न बैठकों में निकले नतीजे से अनुमान लगाया गया है।

    डीपीजी में कूटनीति विशेषज्ञ एवं पूर्व राजदूत नलिन सूरी ने ‘गलवान के बाद चीन के हाव भाव’ विषय पर अपने पत्र (पेपर) में कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर चीनी सैनिकों द्वारा बिना किसी कारण किए गए क्रूर, अवैध और घातक हमले के छह हफ्ते बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण और नाजुक बनी हुई है।

    भारत और चीन ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में पीछे हटने के मामले में कोई उन्नति नहीं की है, जहां दोनों पक्षों ने अपने सुरक्षा बलों को तैनात कर रखा है।

    सूरी ने अपने पेपर में कहा, चीन की अपनी खुद की बनाई हुई स्थिति से अपने आपको निकालने की योजना है, जिसमें उसके साथ पाकिस्तान के अलावा कोई और दोस्त नहीं है।

    इसके साथ ही चीन दबाव, धोखे, दुष्प्रचार के साथ ही अपने दीर्घकालिक और लंबे समय से प्रायोजित उद्देश्यों को भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वह अपनी विस्तारवादी नीति पर भी बने रहना चाहता है।

    पूर्व राजनयिक ने भविष्यवाणी की है कि बीजिंग जोर देकर कहेगा कि वह अपने क्षेत्र में है और अपनी यथास्थिति का ही बचाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन भारतीय सैनिकों पर हमलावर होने का आरोप लगाते हुए कहेगा कि वह हर हाल में केवल अपनी स्थिति का बचाव कर रहा है।

    चीन इस बात पर भी जोर देगा कि भारत को अपनी स्थिति से समझौता करना होगा।

    सूरी ने कहा, भारत को गलत तरीके से भांपने, मौजूदा स्थिति की रणनीतिक गणना नहीं करने और अपने क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए चीन के ²ढ़ संकल्प को कम नहीं आंकने के लिए बार-बार चेतावनी दी जाएगी।

    भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने 10 जुलाई को इस बारे में चेतावनी दी और 30 जुलाई को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक मंच पर अपनी बात दोहराई थी।

    डीपीजी पेपर ने कहा गया है कि चीन भारत और अमेरिका के साथ अन्य चार देशों के गठजोड़ (क्वॉड) पर भी चिंतित है। यह गठजोड़ हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की विस्तारवादी नीतियों का मुकाबला करने के लिए है, जिसे लेकर चीन चिंतित है।

    इसके अलावा ट्रंप प्रशासन और चीन के बीच बढ़ते अविश्वास से बीजिंग रूस की तटस्थता को लेकर भी चिंतित हो सकता है।

    परिणामस्वरूप, सूरी ने कहा कि चीन नई दिल्ली पर यह दावा करके भी दबाव डालेगा कि भारत पर इन सबका काफी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।

    india china dispute Latest hindi news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूफी गीतों में दर्द से उबरने की ताकत है : हर्षदीप कौर
    Next Article बरसात के चलते सब्जियों की आवक कम, आसमान चढ़े दाम

    Related Posts

    देश

    26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    July 9, 2025
    देश

    Swiggy में सेल्स मैनेजर पद पर वैकेंसी

    July 9, 2025
    देश

    PM मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान, भारत-ब्राजील साझेदारी को मिला नया आयाम

    July 9, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान

    July 9, 2025

    9 साल की मासूम को गो’ली लगने से हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

    July 9, 2025

    26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    July 9, 2025

    दक्षिण पूर्व रेलवे में आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

    July 9, 2025

    मजदूर के पास मिले असली के जगह मनोरंजन बैंक के नकली नोट , फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.