Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : कारोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपयुक्त ने की लोगों से अपील, मास्क व साफ-सफाई का अनुपालन अत्यंत आवश्यक
    झारखंड

    देवघर : कारोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपयुक्त ने की लोगों से अपील, मास्क व साफ-सफाई का अनुपालन अत्यंत आवश्यक

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharliev Team

    देवघर। वर्तमान में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिलावासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक व सतर्क करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।

    इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि वर्तमान में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव व सावधानी बरतने की जानकारी जागरूकता रथ के माध्यम से दी जायेगी। इसके अलावे उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार व इसके रोकथाम की जिम्मेवारी हम सभी की है। जब तक नितांत आवश्यकता न हो, लोग भीड़-भाड़ वाले जगहों में जाने से बचे एवं अपने घरों में हीं सुरक्षित रहें। किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलने पर उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनायें रखें, क्योंकि सर्तकता हीं वास्तव में कोरोना वायरस से बचाव का उपाय है। आप ऐसा कतई न समझे कि लोगों से मिलते जुलते रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    यदि हम कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं तो इससे हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि यह वायरस बहुत तीव्र गति से फैलता है। यदि कोई एक व्यक्ति भी संक्रमित होता है तो इससे न उसके घर के बाकी सदस्य बल्कि उन सभी लोगों में भी संक्रमण की प्रबल संभावना हो जाती है, जिसके सम्पर्क में वह व्यक्ति आया हो। याद रखें कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति में शुरूआती एक सप्ताह कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, जिससे व्यक्ति को लगता है कि उसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है, जबकि वह इस बीच कई लोगों को संक्रमित कर चुका होता है।

    इसलिए आप सभी कृपया कर इसे गंभीरता से लें एवं सजग रहते हुए खुद को सुरक्षित रखें। ऐसे में जिला प्रशासन की आपसे अपील है कि सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें एवं बहुत आवश्यक होने पर हीं घर से बाहर निकलें। ऐसा करके न केवल हम स्वयं को वायरस के चपेट में आने से रोक पायेंगे, बल्कि अपने परिवार के अन्य सदस्यों व समाज को भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा पायेंगे। कृप्या जिला प्रशासन की इस अपील का अक्षरशः पालन करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक बीना कुमारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 40 फोटो देख कर लड़की ने की आरोपी की पहचान
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “अपनी सुरक्षा अपने हाथ” जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन!

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन!

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.