Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टीकाकरण के नाम पर बहला कर युवती को ले गए दिल्ली, बनाया बंधक
    झारखंड

    टीकाकरण के नाम पर बहला कर युवती को ले गए दिल्ली, बनाया बंधक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जिले में एक युवती को टीकाकरण के नाम पर बहला-फुसला कर एक दंपती दिल्ली ले कर चले गए. युवती के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने उस दंपती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उस दंपती ने जो कहा उससे युवती के परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने युवती के आध्यात्मिक होने की बात कही.

    परिजनो ने जब अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जताई तो कहा गया कि वह दिल्ली में है. लड़की से मिलने के दिल्ली जाना पड़ेगा. परिजन अपनी बेटी के बारे में पता लगाने के दिल्ली गए. दिल्ली जाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बेटी से मिलने दिया गया. वह भी महज 5 मिनट के लिए और 6 फीट की दूरी से परिजन बेटी से मिल सके.

    बेटी से कोई बात भी नहीं हो सकी. नतीजतन दिल्ली से धनबाद लौटकर बेटी को बंधक बनाए जाने की थाना में परिजनों ने लिखित शिकायत की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. दरअसल तोपचांची थाना‌ क्षेत्र के खेशमी गांव के रहने वाले नारायण महतो की 23 वर्षीय बेटी किरण कुमारी को रतनपुर के रहने वाले राजकुमार महतो और उसकी पत्नी सावित्री देवी टीकाकरण के नाम पर बहला फुसलाकर 27 दिसंबर को कहीं लेकर चले गए.

    शाम तक उनकी लाडली बेटी घर नहीं पहुंची. जिसके बाद परिवारवालों ने खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन दूर दूर तक सफलता हाथ नहीं लगी. राजकुमार महतो से बेटी के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो वह मुकर गया, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा जब सख्ती से पूछताछ की गई तब राजकुमार महतो ने बताया कि उनकी लाडली बेटी आध्यात्मिक हो गई है और दिल्ली मे रह रही है. उससे मिलने के लिए राजकुमार ने दिल्ली जाने की बात कही. राजकुमार महतो और उसकी पत्नी सावित्री देवी के साथ परिजन दिल्ली गए. दिल्ली में कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को बेटी से मुलाकात कराया गया.

    6 फीट की दूरी पर महज कुछ मिनट के लिए परिजनों को बेटी से मिलने दिया गया. कुछ पूछने पर वह जवाब भी नहीं दे रही थी. दिल्ली में अपनी बेटी की स्थिति देखकर कर परिवार वालों का दिल पसीज गया. उसकी हालत को देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उनकी स्थिति को देखकर परिवार वालों को अहसास हुआ कि उनकी बेटी को बंधक बना कर रख गया है. जिसके बाद परिवारवालों ने तोपचांची थाने पहुंच कर लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना कैंपस में की आत्महत्या, चार दिन पहले हुए थे निलंबित
    Next Article पति-पत्नी का शव लटका मिला, पूछताछ के लिए पुलिस बेटों को ले गई साथ

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.