Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीटीओ ऑफिस के नाम पर सीआईएसएफ वर्दी में अपराधी वसूल रहे थे पैसा, कुज्जु ओपी पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    डीटीओ ऑफिस के नाम पर सीआईएसएफ वर्दी में अपराधी वसूल रहे थे पैसा, कुज्जु ओपी पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/रामगढ़। लॉक डाउन में अपराधी द्वारा अवैध वसूली करने के लिए कुछ अलग ही उपाय खोजा गया है। इनलोगों ने पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करते पैसा वसूलना शुरू किया है। रविवार की रात एक ऐसा ही मामला कुज्जू ओपी में आया है। कुज्जु पुलिस की टीम ने डूमरबेड़ा से दो युवक को सीआईएसएफ की वर्दी पहने पकड़ा। पकड़े गए युवक तोपा निवासी आफताब और गोविंद है।

    युवक सड़क पर चल रही गाड़ियों के चालक को वर्दी का धौंस दिखाकर अवैध तरीके से वसूली कर रहा था। कुज्जु पुलिस पकड़े गए युवक को जब थाने लेकर आई, तो उसके सुर भी बदल गए। उसने कुजू ओपी प्रभारी को बताया कि वह डीटीओ ऑफिस का स्टाफ है। उनके आदेश से ही वह गाड़ियों की जांच कर रहा है। जबकि, इस पूरे मामले में डीटीओ ने अपने स्टाफ होने की बात से इनकार कर दिया है।

    • जांच करने पर कई बातें आयी है सामने

    कुज्जु ओपी प्रभारी भरत पासवान ने डीटीओ केके राजहंस से मोबाइल पर बातचीत की तो कई बातें सामने आई है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि उनके यहां सीआईएसएफ का जवान तो बहुत दूर, कोई होमगार्ड का जवान भी नहीं है। गाड़ियों की जांच भी करनी होगी तो वे खुद ही करते हैं। उनके ऑफिस में और भी कई कर्मचारी हैं। सीआईएसएफ की वर्दी के पीछे के इंसान को ना तो वह जानते हैं और ना ही उसका नाम के कभी भी उन्होंने सुना है।

    • कई दिनों से फर्जी पुलिस बनकर कर रहे थे जांच

    दरअसल पुलिस की वेश में आफताब और गोविंद नामक दो युवक कई दिनों से गाड़ियों की जांच कर रहे थे। वह लोग वाहन चालकों से रुपए की वसूली भी कर रहे थे। वह दोनों बाइक जे ए 24 ई- 3836 से निकलते थे, और एक शातिर अपराधियों की तरह अपनी योजना को अंजाम देते थे।
    कुजू ओपी प्रभारी ने इस पूरी घटना को अफवाह करार दिया। कुजू ओपी क्षेत्र में यह पूरा मामला कई घंटे तक चलता रहा।

    कुजू पुलिस पकड़ कर उस फर्जी वर्दीधारी को थाने भी लाई। लेकिन मीडिया वालों के सामने पुलिस ने कोई और ही राग अलापा। कुजू ओपी प्रभारी ने साफ तौर पर इन सारी बातों को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि टोपा में कोई भी व्यक्ति सीआईएसएफ का जवान नहीं है। उनके यहां कोई ऐसी घटना नहीं घटी है और ना ही किसी ऐसे फर्जी व्यक्ति को उन्होंने पकड़ा है। लेकिन पुलिस की पूरी कार्रवाई की वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। इस पर थाना प्रभारी को सांप सूंघ गया और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाक्षी ने काट लिया धोनी का अंगूठा, सोशल मीडिया पर शेयर किया मस्ती भरा वीडियो
    Next Article खुशखबरी! गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.