Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : जमीन की लालच में बेटी और पत्नी ने करवाई व्यक्ति की हत्या, पूछताछ के दौरान जुर्म कबूला
    झारखंड

    गुमला : जमीन की लालच में बेटी और पत्नी ने करवाई व्यक्ति की हत्या, पूछताछ के दौरान जुर्म कबूला

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: हुसैन नगर निवासी मोहम्मद मुमतजिर अंसारी की हत्या खुद उसकी बेटी और पत्नी ने करा दी. मोहम्मद मुमतजिर अंसारी पेशे से पिकअप चालक था. उसकी बेटी और पत्नी ने पैसे और जमीन की लालच में एक लाख रुपए सुपारी देकर हत्या करा दी और शव को घर से कुछ दूर पर ले जाकर बोरे में फेंकवा दिया. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि मंगलवार को सूचना मिली कि हुसैन नगर स्थित नाला में एक बोरा में बांधा हुआ लाश पड़ा है, जिसे देखने पर पता चला कि हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया है.

    जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया धारदार हथियार और कैंची भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने मृतक के भाई अजीजुल अंसारी के फर्द बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की. जिसके बाद पुलिस अभियुक्त शाहजहां परवीन और मेहरूननिसा को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि पैसे और जमीन की चाह में हुसैन नगर निवासी मोहम्मद छोटू व मोहम्मद शारिक को एक लाख की सुपारी देकर घटना को अंजाम दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल शाहजहां परवीन (पुत्री), मेहरूनन्निसा (पत्नी) और मोहम्मद छोटू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. फिलहाल, एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: ऑटो चालक का शव पटरी के किनारे बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
    Next Article रामनवमी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने की अपील

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.