Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामनवमी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
    झारखंड

    रामनवमी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रामनवमी को लेकर राजधानी में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गई. यह बैठक उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था और शांति पूर्ण रामनवमी संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने धार्मिक जुलूस के लिए जो गाईडलाइन जारी की है उसके अनुसार ही समितियां अपनी जुलूस निकालें. प्रशासन के लिए सभी व्यक्ति समान हैं. माहौल बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटा जायेगा.

    उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह से बचें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आधारहीन जानकारी मिलने पर सबसे पहले उसे वेरीफाई करें, मुझे या एसएसपी को मैसेज करें और इस तरह से अफवाह को वहीं रोक दीजिये. बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने यह भी कहा कि 10 अप्रैल को यूपीएससी की परीक्षा है, जो कि तीन पालियों में होगी. दूसरे शहरों से आनेवाले परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ने हो इसका भी ख्याल रखें. त्योहार के दौरान परीक्षार्थियों का सहयोग करें.

    अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी धर्माें का जिक्र करते हुए कहा कि इंसानियत सबसे ऊपर है, हमें मानवता की मिसाल पेश करनी है. शांति व्यवस्था बहाल करना हमारा ऑब्जेक्टिव है और इसमें आपका सहयोग अपेक्षित है. त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले में तैयारी कर ली गई है. पूरे शहर की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेल बनायी गयी है, अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने भी मिलजुल कर रामनवमी मनाने की बात कहीं. विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने भी त्योहार के मद्देनजर व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं.

    जिस पर उपायुक्त और एसएसपी ने व्यवस्था किये जाने की बात कही. समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 505 में आयोजित शांति समिति की बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, अनुंमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, थाना प्रभारी, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ सहित अन्य कई समिति के लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : जमीन की लालच में बेटी और पत्नी ने करवाई व्यक्ति की हत्या, पूछताछ के दौरान जुर्म कबूला
    Next Article रांची : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.