पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढ़ेर, नक्सल सामग्री बरामद

Joharlive Desk

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जगंल में जिला रिजर्व बल के जवानों और नक्सलियाें के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है।
पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जगंलों में जिला रिजर्व बल और पुलिस बल के जवान कल गश्त पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जबाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली पोडियामी संतोष मारा गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की ओर भाग गए। घटनास्थल की तलाशी में रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का समान मिला है। मृतक एएसआई और रेंजर की हत्या समेत कुटरू और जांगला इलाके में हुई कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा था।