Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर करें सख्त कार्रवाईः उपायुक्त
    झारखंड

    कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर करें सख्त कार्रवाईः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 14 व 15 वें वित्त आयोग,पीएम किसान, दीदी बाड़ी योजना से जुड़े कार्यों की प्रखण्डवार समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि योजनाओं का भौतिक निरीक्षण समय-समय पर करते रहें, ताकि तय समय पर कार्यों का पूर्ण किया जा सके। सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने-अपने प्रखण्ड कार्यालय में अधिक समय दें और प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण प्रखण्ड स्तर से ही निष्पादित करें। साथ हीं प्रखण्ड कार्यालय आने वाले लोगों से बेहतर व्यवहार और प्राथमिकता के आधार पर बुजूर्ग, दिव्यांग व असहाय लोगों की शिकायतों का निष्पादन भी करते रहें।
    इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हम सभी को भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते रहना चाहिये कि हमारा जिला व हमारा राज्य और भी बेहतर व विकाससील बनने की राह में अग्रसर रहे। इस दौरान प्रखण्डवार तरीके से चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सख्त निदेशित किया कि योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन न होना आप सभी के कार्यशैली में कमी को दर्शाता है। इसके अलावे उन्होंने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेशित किया कि जिन प्रखण्डों का क्रियाकलाप बेहतर नहीं है वो सभी पंचायत स्तर से कार्य में हो रही देरी की समीक्षा करते हुए मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 14 व 15 वें वित्त आयोग, पीएम किसान, दीदी बाड़ी योजना को तय समय पर धरातल पर उतारें। साथ हीं प्रखण्ड स्तर पर छोटे योजनाओं को भी तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लें।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने उप विकास विकास आयुक्त को निदेशित करते हुए कहा कि योजनाओं की माॅनीटरिंग हेतु जिला स्तर पर कमिटी का गठन करें ताकि योजनाओं के वास्तुस्थिति से जिला स्तर पर सभी को अवगत कराते हुए कार्य में तेजी लाया जा सके। साथ हीं उन्हेांने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी प्रखण्डों में सीएससी के माध्यम से आॅनलाईन जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान, सुनवाई और निराकरण किया जा सके। साथ हीं जिले में राजस्व कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि राॅयलिटि, जीएसटी, टैक्स जमा कराने कार्यों को भी तय समय के अनुरूप करते रहें। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधान व सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि वर्तमान में कोरोना सक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावे अपने-अपने कार्यालय में कोविड नियमों के अनुपालन के साथ-साथ प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई व मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरूक व प्रेरित करते रहें।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, डीआरडीए निदेशक, नयनतारा कैरकेटा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री परमेश्वर मुण्डा, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डीपीएम पंचायती राज एवं परियोजना पदाधिकारी विश्वंभर पटेल के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढ़ेर, नक्सल सामग्री बरामद
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी यंगस्टर यूनिटी के प्रतिनिधि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.