Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू : पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में भिड़े दो गुट, कई पुलिसकर्मी जख्मी
    झारखंड

    पलामू : पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में भिड़े दो गुट, कई पुलिसकर्मी जख्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेदिनीनगर। पांकी के इलाके में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है। बीच बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में विवाद था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों गुट जमा हुए थे। इसी बीच उनमें विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। जबकि मौके पर बीच-बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई, जिसमें में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

    लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि कई थानों की पुलिस मौके पर परिस्थिति को संभाले हुए हैं। मौके पर पांकी इंस्पेक्टर अरुण कुमार महथा और थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पांकी के लिए अगल-बगल के इलाके से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और दोनों गुट जमकर हंगामा कर रहे थे।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर पेट्रोल-बम का भी इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पांकी चौक के पास तोरण द्वार बनाने को लेकर यह विवाद मंगलवार को हुआ था। बुधवार को यह विवाद बढ़ गया।

    जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिसकर्मियों का भी इलाज किया जा रहा है, जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह इलाका पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदनीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रवाना हो गए हैं। पूरे इलाके में पुलिस ने गश्त शुरू कर दिया है। इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पांकी पिपराटांड़ तरहसी मनातू समेत कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    Next Article दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स सर्वे जारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.