Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना के एक दिन में 9887 मामले, छठे स्थान पर भारत, मृतकों की संख्या 6642
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना के एक दिन में 9887 मामले, छठे स्थान पर भारत, मृतकों की संख्या 6642

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 9887 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.36 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

    इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 294 लोगों की माैत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 6642 हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में इटली को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इटली में 234531 लोग इससे संक्रमित हैं तथा 33,774 लोगों की मौत हुई है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 हो गयी। इस दौरान 294 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6642 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 115942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 114073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 1,897,239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,042 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.45 लाख) , रूस (4.50 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) और स्पेन (2.41 लाख) और भारत(2.36 लाख) का स्थान है।

      महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में हालांकि संक्रमितों की संख्या में तुलनात्मक रूप से थोड़ी कमी दर्ज की गयी है और इस दौरान 2436 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 139 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 80229 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2849 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1475 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 35156 हो गयी है।

    कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 28694 पर पहुंच गयी है तथा 232 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 15762 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 26334 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 708 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 10315 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    इसके बाद कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात है। गुजरात में अब तक 119094 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1190 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 13003 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

    राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 10084 हो गयी है तथा 218 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7359 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 8996 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 384 की इससे मौत हो गयी है जबकि 5878 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 9733 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 257 लोगों की मौत हुई है जबकि 5648 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 7303 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 366 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 2912 लोग ठीक हुए है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 4303 और कर्नाटक में 4835 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 73 और 57 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3324 हो गई है और 36 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 48, बिहार में 29 , हरियाणा में 24 , केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ, झारखंड में सात, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच, असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो तथा लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनिया भर में कोरोना से 65 लाख से अधिक लोग संक्रमितः डब्ल्यूएचओ
    Next Article कोरोना के बावजूद जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों की होड़, सात निवेशकों का 92202 करोड़ रुपये निवेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.