Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांके में मालिक के 26 लाख उड़ा ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पूरा देश, रांची पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा
    झारखंड

    कांके में मालिक के 26 लाख उड़ा ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पूरा देश, रांची पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अपने मालिक के घर से 26 लाख की चोरी कर फरार हुए ड्राइवर को रांची पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ड्राइवर अनिल भगत के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपए नगद और चोरी के पैसे से खरीदे गए भारी मात्रा में महंगे सामान भी बरामद किए हैं.

    गोंदा थाना प्रभारी की मेहनत आई काम
    चोरी की वारदात के बाद से ही गोंदा पुलिस पर बहुत ज्यादा प्रेशर बना हुआ था, इसी बीच गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर को यह जानकारी मिली की अनिल भगत छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहा है. जानकारी यह भी मिली कि वहां पर उसकी प्रेमिका भी मौजूद है. टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस की टीम ने रायपुर में छापेमारी की और अनिल भगत को धर दबोचा. अनिल के पास से पुलिस ने चोरी के 26 लाख में से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं. हालांकि, अधिकांश पैसे अनिल ने घूमने-फिरने और खरीदारी में उड़ा दिए हैं.

    शानो शौकत की हर सामान की खरीदारी
    26 लाख चुराने के बाद अनिल ने ऐशो आराम की जिंदगी बिताई, उसमें चोरी के पैसे से एलईडी टीवी, लैपटॉप, महंगे कपड़े, घड़ी, सोफा जैसे सामानों की जमकर खरीदारी की. अनिल भगत की गिरफ्तारी के बाद रांची के धुर्वा इलाके से पुलिस की टीम ने चोरी के पैसे से खरीदे गए एक ट्रक सामान भी जब्त किया है.

    मुंबई-दिल्ली जैसे शहर घूमता रहा
    थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि चोरी करने के बाद अनिल उसी पैसे से मुंबई-दिल्ली जैसे शहर घूमता रहा. इस दौरान उसने लगभग पूरे देश का भ्रमण किया. जब काफी कम पैसे बच गए, तब अनिल छत्तीसगढ़ में ही कोई काम खोज रहा था, ताकि वहीं पर रह कर पुलिस की नजरों से बच सके, लेकिन टेक्निकल सेल की मदद से उसे धर दबोचा गया.

    मालिक को हुआ था कोविड उसी दौरान उड़ा दिए थे 26 लाख
    गोंदा थाना इलाके के कांके रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी रविंद्र कुमार टिबड़ेवाल के घर से 26 लाख की चोरी हो गई थी. रविंद्र कुमार टिबड़ेवाल कांके रोड स्थित ब्लेसिंगटन हाइट में दसवें तल्ले पर अकेले रहते हैं. 24 अप्रैल को वे कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित हो गए थे. इस वजह से उन्हें सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. वे गंभीर स्थिति में एक महीने से ज्यादा 28 मई तक अस्पताल में भर्ती रहे. जहां उनका इलाज चल रहा था. व्यवसायी होने की वजह से ग्राहकों और डीलरों से कलेक्शन के पैसे उनके पास बीमार होने के दौरान काफी आ गए थे. जिसे वे बैंक में जमा नहीं करा सके थे.

    उन पैसों को उन्होंने अपने फ्लैट में एक लकड़ी के अलमीरा में रखा था. उसी अपार्टमेंट में चौथे तल्ले में स्थिति दूसरे फ्लैट में उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं. जब उनकी तबीयत में सुधार आया तो 18 जून को वे दोबारा अपने दसवें तल्ले के फ्लैट में गए. अलमीरा खोला तो देखा कि उसमें रखे पैसे गायब थे. जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि उनके चालक अनिल ने नौकरी छोड़ दी है. उससे संपर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद उन्होंने गोंदा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुंदाग में एलईडी गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी मची
    Next Article अमेरिका में हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत, नौ अन्य घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : रांची में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाए गए DPDP Act के प्रावधान

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : NHAI के DGM को डिमोट कर बनाया टेक्निकल असिस्टेंट, SC में डिस्टेंस लर्निंग डिग्री हुई थी रद्द

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026

    जिन जस्टिस एससी शर्मा ने ECI और मेधा रूपम मामलों की सुनवाई की, उनके बेटे हैं चुनाव आयोग के वकील

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.