Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुंदाग में एलईडी गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी मची
    झारखंड

    पुंदाग में एलईडी गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी मची

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची के पुंदाग इलाके में एलईडी गोदाम में शनिवार को आधी रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई. जब तक आग पर काबू पाया गया, गोदाम आग से पूरी तरह राख हो गया. बताया जा रहा है गोदाम में रखे 76 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टॉक रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक एलईडी कारोबारी को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया. उन्होंने बताया कि पुंदाग इलाके के रहने वाले सुधीर सिन्हा के गोदाम में शनिवार को आधी रात आग लग गई, जिसकी वजह से लगभग 76 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है. लोगों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, जिसने भयावह रूप लेकर पूरे गोदाम को स्वाहा कर दिया.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि कहीं भी पोल नहीं लगाया गया है. लोग अपने घरों में बिजली के तार खींचने के लिए खंभों का प्रयोग कर रहे हैं. शनिवार देर रात एक ट्रक ने कई खंभों को चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से तार आपस में टकरा गए. इसी वजह से गोदाम में भी आग लग गई.

    पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

    इधर आग लगने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में अग्निशमन विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा, लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पा सकी. हालांकि रविवार सुबह के समय भी गोदाम से धुआं निकलते देखा गया.

    इधर, गोदाम के मालिक सुधीर सिन्हा ने मीडिया को बताया कि दीपावली को लेकर बड़े पैमाने पर विभिन्न तरह के एलईडी का स्टॉक उन्होंने मंगवाया था, लेकिन अगलगी की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

    Fire
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लड शुगर को कम करने और वेट लॉस में मदद करता है मल्टीग्रेन आटा
    Next Article कांके में मालिक के 26 लाख उड़ा ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पूरा देश, रांची पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.