Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड : कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों को फायदा, 20 फीसदी ज्यादा सैलरी पर बॉर्डर इलाके में करेंगे काम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड : कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों को फायदा, 20 फीसदी ज्यादा सैलरी पर बॉर्डर इलाके में करेंगे काम

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team/Desk

    नई दिल्ली/रांची। कोरोना संकट के दौरान दूसरे राज्य से आए प्रवासी कामगारों को सरकारी कवच के साथ दोबारा भेजे जाने की पहल तेज हो गयी है। इस कड़ी में झारखंड ने नए कानून के तहत 10 हजार से अधिक मजदूरों को सबसे लेह-लद्दाख में भेजने के लिए नये मानक को मंजूरी दी। इसके तहत 11185 कामगारों को सरकारी संरक्षण में लेह में सड़क निर्माण में काम करने के लिए भेजने पर सहमति हुई। झारखंड सरकार की ओर से जारी नये गाइडलाइंस के अनुसार अब हर जिले के डीसी इसी तरह मजूदरों को ले जाने वाली एजेंसी से समझौते करेंगे।

    राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद संथाल परगना के 11815 श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने का अवसर मिलेगा। लॉकडाउन के कारण लेह-लद्दाख से लौटे प्रवासी मजदूरों को ले जाने की अनुमति बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) को दी है। अब इन मजदूरों को निर्धारित मजदूरी की राशि में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी। साथ ही तय हुआ कि आगे से भविष्य में बीआरओ और उपायुक्त के बीच पंजीकरण प्रक्रिया के बाद ही श्रमिक जाएंगे।

    इन मजदूरों को चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता, कार्य स्थल पर सुरक्षा, आवास लाभ भी मिलेगा। मालूम हो कि संथाल परगना से हजारों आदिवासी श्रमिक 1970 से लेह-लद्दाख के दूरगम स्थान, कठिनतम चोटियों और दर्रों पर विशेषकर सड़क बनाने जाते हैं। इन्हें इन दुर्गम जगह पर साल में दो बार बुलाया जाता है। एक बार अप्रैल-मई में श्रमिक जाते हैं, इन्हें सितंबर तक लौटना होता है। दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर के दौरान श्रमिक जाते हैं और फरवरी में लौटने लगते हैं।

    झारखंड सरकार के अनुसार अगले कुछ दिनों में कानूनी संरक्षण में एक लाख से अधिक कामगारों को दूसरे राज्य भेजने की तैयारी है। इसी तर्ज पर बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी देश के अलग-अलग कोने से आए कामगारों को काम देने और भविष्य में उनके दूसरे राज्य में काम करने के लिए पलायन करने को एक व्यवस्थित रूप देने की योजना पर बनाने पर महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया है।

    इसके तहत दोनों राज्यों में लौटे लाखों कामगारों की स्किल मैपिंग हो रही है और अगर भविष्य में दूसरे राज्य जाएंगे तो वहां इनके हितों की रक्षा और मानक के हिसाब से वेन मिले इसके लिए भी एक नीति बनाने की कोशिश हो रही है। पिछले दिनों झारखंड सरकार ने मजदूरों को बॉर्डर इलाके में होने वाले निर्माण कार्य के लिए भेजने से मना कर दिया था, जिसपर विवाद हुआ था। हालांकि अब सरकार ने मजदूरों को ज्यादा वेतन पर भेजने का फैसला लिया है।

    #Jharkhand News Latest news Migrant Laborers Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन : हवाई अड्डों पर बढ़ा पक्षियों, जानवरों का खतरा
    Next Article कोरोना वायरस महामारी के नाम पर हैकर्स चुरा रहे हैं बैंक डिटेल, सीबीआई ने किया अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.