Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया में भीषण सड़क हादसा डंपर ने कार में मारी टक्कर, सात लोगों की मौत
    बिहार

    गया में भीषण सड़क हादसा डंपर ने कार में मारी टक्कर, सात लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया: जिले के डोभी प्रखंड के NH-99 स्थित कंजियार गांव के पास डंपर ने सामने से आ रहे एक इनोवा कार में भीषण टक्कर मार दी। इससे कार में सवार छह युवकों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई है, जबकि एक बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

    कार के बैक ग्लास पर PRESS लिखा है
    मरने व घायल होने वालों की ठोस जानकारी अभी न तो पुलिस को मिल सकी है और न ही स्थानीय लोगों को। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल युवक गया जिले के बाराचट्‌टी स्थित एक गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण चिकित्सा के पेशे से जुड़ा है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के बैक ग्लास पर प्रेस लिखा है।

    सामने से डंपर ने मारी ठोकर
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गया डोभी चतरा मार्ग पर इनोवा कार तेजी से झारखंड की ओर से आ रही थी। वहीं सामने से डंपर भी आ रहा था, जो डोभी की ओर जा रहा था। अचानक से कंजियार गांव के निकट डंपर वाले ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के आधे से अधिक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर इस जबर्दस्त हादसे के बारे में सुनकर कंजियार व आसपास के गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े, तब तक कार में सवार 6 युवक दम तोड़ चुके थे।

    आननफानन में गांव वालों ने डोभी पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच गांव वालों ने कार में जीवित पड़े एक युवक को किसी तरह से बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व गांव वालों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

    हादसे का मंजर जिसने भी देखा, कलेजा कांप उठा
    घटनास्थल पर जिसने भी कार में सवार मरे पड़े हुए युवकों की लाश देखी, उनका कलेजा कांप गया। मौके का मंजर देख सभी का दिल दहल उठा। कार का फर्श, सीट, शीशा डेस्क बोर्ड व सड़क युवकों के खून से लाल हो गया था। सड़क पर खून के थक्के पड़े थे। वहीं पुलिस भी इस घटना को देख कांप गई। वह आननफानन में कार के नंबर से उसके मालिक व युवकों की जानकारी जुटाने में जुट गई।

    मरने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
    डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि घायल की बाबत अब तक की मिली जानकारी के अनुसार वह बाराचाट्‌टी के लेमोगढ़ का रहने वाला था। शेष की जानकारी जुटाई जा रही है। मरने वाले सभी एक दूसरे के साथी हैं और सभी ग्रामीण चिकित्सा से जुड़े हैं। मरने वाले कौन-कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

    पहली बार हुआ इतना भीषण हादसा
    स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दस वर्षों में इस तरह का बड़ा सड़क हादसा अब तक नहीं हुआ था। हादसे तो हुए पर तीन या चार लोग ही मारे गए थे, लेकिन छह लोगों की ऐसी दर्दनाक मौत की घटना पहली बार हुई है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में ब्राउन शुगर के साथ 7 युवक गिरफ्तार, 93 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
    Next Article दो भाई समेत तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, घर का सामान की खरीद कर लौट रहे थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Latest Posts

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.