Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत में सरकारी योजना की जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने ही दो पक्षों में विवाद, पूर्व मुखिया पति को जमकर पीटा
    झारखंड

    पंचायत में सरकारी योजना की जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने ही दो पक्षों में विवाद, पूर्व मुखिया पति को जमकर पीटा

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो. जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के रंगामाटी पूर्वी पंचायत में सरकारी योजना की जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने ही दो पक्षों में विवाद हो गया. अधिकारी के सामने ही दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से उलझ गए और मारपीट करने लगे. इस घटना में पूर्व मुखिया पति महेंद्र ठाकुर को अंदरूनी चोट आई है. चंद्रपुरा डीवीसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

    पीड़ित ने मारपीट का आरोप वर्तमान मुखिया एवं उनके साथियों पर लगाया है. जानकारी के मुताबिक प्रखंड प्रमुख के द्वारा पंचायत में हुए कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था. इसकी जांच करने सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौके पर पहुंचे थे. वहां प्रखंड प्रमुख भी मौजूद थी. जांच के बाद सभी पंचायत भवन पहुंचे. इसी दौरान वर्तमान मुखिया और अभिकर्ता के साथ पूर्व मुखिया पति का विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि मुखिया और अभिकर्ता सरफराज उर्फ अत्ताउल्लाह ने पूर्व मुखिया पति की पिटाई कर दी. किसी तरह उसे वहां से बाहर निकाला गया. इस मामले में चंद्रपुरा थाने में दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है. मारपीट का वीडियो पुलिस को सौंप गया है.
    गांव के मुखिया विद्यानंद कुलियर ने बताया कि प्रखंड प्रमुख की शिकायत पर गड़बड़ी की जांच करने एई जय कुमार गुप्ता, जेई परमेश्वर महतो व पंचायत सचिव पी महतो आये थे. इसी दौरान महेंद्र ठाकुर ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया. इससे लोग खफा हो गये. और उन्हें मारपीट कर पंचायत भवन से बाहर निकल दिया गया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख मामला शांत करने की बजाय वीडियोग्राफी करती रही.

    पीड़ित महेंद्र नाथ ठाकुर ने बताया कि मुखिया और उसके समर्थकों द्वारा जांच को रोकने की कोशिश की गई. जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई.

    थानाप्रभारी सह इंस्पेक्टर नूतन मोदी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर दो केस दर्ज किया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महेंद्र ठाकुर के साथ मारपीट होती दिख रही है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना में बच्ची की मौत, पांच अन्य घायल
    Next Article प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर तनाव, सात पर केस दर्ज दो गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.