Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में मैट्रिक–इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दी हिदायत
    झारखंड

    बोकारो में मैट्रिक–इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दी हिदायत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में समीक्षा और ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने की। डीडीसी ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अहम परीक्षा है। इसकी गरिमा बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    केंद्राधीक्षकों की अहम भूमिका

    डीडीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्राधीक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी वीक्षक, कर्मी और सुरक्षा बलों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए।

    परीक्षा

    सिटिंग प्लान साफ-साफ चस्पा करने का निर्देश

    छात्र-छात्राओं को परेशानी से बचाने के लिए कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान स्पष्ट रूप से लगाया जाए। यह सिटिंग प्लान केंद्र के मुख्य द्वार, परिसर या मैदान में अलग-अलग जगह और हर परीक्षा कक्ष के बाहर चस्पा होना चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों को अपनी सीट ढूंढने में दिक्कत न हो।

    लगातार निगरानी और खैरियत रिपोर्ट जरूरी

    डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों से समय पर खैरियत प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को भेजा जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रखने और सभी केंद्रों से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत देने के निर्देश भी दिए गए।

    परीक्षा

    जैक के निर्देशों का सख्ती से पालन

    बैठक में यह भी कहा गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं का संधारण और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा।

    03 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    जानकारी दी गई कि जिले में 03 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा 62 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 24,528 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा 46 केंद्रों पर होगी, जिसमें 22,340 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

    परीक्षा

    समन्वय और जिम्मेदारी से काम करने की अपील

    डीडीसी ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके।

    बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सभी बीडीओ, सीओ, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, परीक्षा केंद्राधीक्षक और शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

    Board Exam 2026 Center Superintendent ddc District Administration district news Education Department Exam Preparation Examination Center Examination Control Room Intermediate Exam Jac jharkhand Local News Malpractice-Free Examination Matriculation Exam Seating Plan Shatabdi Majumdar इंटरपरीक्षा कदाचारमुक्त_परीक्षा केंद्राधीक्षक जिला_प्रशासन जिला_समाचार जैक झारखंड डीडीसी परीक्षा_केंद्र परीक्षा_तैयारी परीक्षा_नियंत्रण_कक्ष बोर्डपरीक्षा2026 मैट्रिकपरीक्षा शताब्दी_मजूमदार शिक्षा_विभाग सिटिंग_प्लान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के बरही में निषेधाज्ञा, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
    Next Article रांची में मिथिला की लोक कला पर संगोष्ठी, दो नई किताबों का लोकार्पण

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.