Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 2:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में नवविवाहिता की ससुरालवालों ने ली जान, गंगा नदी में फेंका शव
    बिहार

    बिहार में नवविवाहिता की ससुरालवालों ने ली जान, गंगा नदी में फेंका शव

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लोभ में ससुरालवालों ने नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार, शादी के महज चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने 19 वर्षीय हीरामोती कुमारी की हत्या कर उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया.

    मृतका समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में दीपक कुमार से हुई थी. मृतका के पिता, नरेश राय ने ससुरालवालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. दीपक कुमार ने दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की थी और उसकी पूर्ति न होने पर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.

    राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के शव को गंगा नदी से बरामद किया गया. शव को बोरे में बंद कर बाइक से नदी में फेंका गया था. मृतका के परिवार वालों ने शव की खोजबीन की और लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से निकाला गया.

    मृतका के परिजनों के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है.पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद मृतका का पति दीपक कुमार और ससुरालवाले फरार हैं.

    Also Read : दो बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

    Bihar dead body recovered Deepak Kumar dowry system family complaint Ganga river Hiramoti Kumari in-laws absconding murder allegations murder incident newlywed Patori police investigation postmortem Raghopur Raghopur police station Samastipur torture for dowry Vaishali गंगा नदी दहेज के लिए प्रताड़ना दहेज प्रथा दहेज हत्या दीपक कुमार नवविवाहिता पटोरी परिवार की शिकायत पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बिहार राघोपुर राघोपुर थाना वैशाली शव बरामद समस्तीपुर ससुरालवाले फरार हत्या आरोप हत्या की वारदात Dowry murder हीरामोती कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
    Next Article सर्दियों में वॉकिंग का सही समय नहीं जानते लोग, जानें कौनसा समय है बेस्ट

    Related Posts

    बिहार

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026
    बिहार

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और डीडीयू के लिए स्पेशल ट्रेनें

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.