Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सर्वदलीय बैठक में अमित शाह ने कहा, 20 जून तक दिल्ली में हर रोज 18,000 कोविड-19 जांच होगी
    देश

    सर्वदलीय बैठक में अमित शाह ने कहा, 20 जून तक दिल्ली में हर रोज 18,000 कोविड-19 जांच होगी

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ रहे मामलों से निपटने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए।

    बैठक के बाद आदेश गुप्ता ने कहा, ‘गृह मंत्री ने कहा है कि 20 जून तक दिल्ली सरकार हर रोज 18,000 कोविड-19 जांच करने लगेगी।’ गुप्ता ने कहा, ‘बैठक में भाजपा ने सुझाव दिया कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए दरें तय होनी चाहिए। मामले का संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्री ने एक समिति गठित की है जो दो दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर, निजी अस्पतालों के लिए मूल्य निर्धारित किए जाएंगे।’

    बता दें कि, इस बैठक में सभी पार्टियों के मुख्य नेताओं के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ भी शामिल हुए।

    वहीं, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भ्रामकता पैदा कर रहे हैं और निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हमने गृह मंत्री को इस संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं, उन्होंने इसे स्वास्थ्य सचिव के द्वारा जांच के लिए भेजा है। 2609 बिस्तरों वाले तीन बड़े अस्पतालों का निर्माण दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन वह कहां है? दिल्ली सरकार कौन सा खेल खेल रही है?’

    चौधरी ने कहा, ‘सभी को परीक्षण का अधिकार होना चाहिए। सभी देशों द्वारा परीक्षण और ट्रेसिंग नीति के माध्यम से ही उपचार संभव है, गृह मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नई परीक्षण नीति के तहत सभी को परीक्षण का अधिकार होगा।’

    गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘राज्य सरकार के अस्पताल में 1900 बेड और केंद्र सरकार के अस्पताल में 2000 बेड बढ़ाने का प्रस्ताव आया है। निजी अस्पताल में 1178 बेड बढ़ेंगे। 500 कोच के जरिए 8000 बेड बढ़ेंगे और आने वाले दिनों में 500 कोच और लेकर 16,000 बेड बढ़ाने की बात कही गई।’

    सूत्रों ने बताया है कि गृह मंत्री द्वारा की जाने वाली बैठक में कांग्रेस ने मांग की कि कोविड-19 की जांच सभी को मुहैया करवाई जाए, क्योंकि यह सभी का अधिकार है। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि हर उस परिवार को 10,000 रुपये का भुगतान किया जाए, जिसका सदस्य संक्रमित है या कंटेनमेंट जोन में रहता है।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजनीतिक पार्टियों से कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर सुझाव मांगे गए कि किस तरीके से दिल्ली को कोरोना जैसी महामारी के संकट से निजात दिलाई जा सके। 

    इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री की ओर से जो बैठक बुलाई गई है उसमें दिल्ली की जनता के हित में सुझाव देंगे। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली के नेताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव के सुझाव और उपाय पर विस्तृत चर्चा की थी।  

    #National News #Poltical News Amit shah Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना नक्सली संगठन के सहमति का कोई कार्य नही करेंगे
    Next Article खूंटी : 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

    Related Posts

    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.