Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप से 20 पशु बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप से 20 पशु बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 20 पशु बरामद किए हैं। इस मामले में मनिका थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पशुओं को क्रूरतापूर्ण और अमानवीय तरीके से वाहनों में लादकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

    मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से दो पिकअप वाहनों में पशुओं को अवैध रूप से लातेहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम नामुदाग स्थित पेट्रोल पंप के पास जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सतबरवा की ओर से आ रहे पिकअप वाहन संख्या JH03AP-9759 और JH19F-2465 को रोका गया। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन JH03AP-9759 से 10 बछड़े (5 काले और 5 सफेद) तथा पिकअप वाहन JH19F-2465 से 10 पशु (3 गाय और 7 बछड़े) बरामद किए गए। सभी पशु बेहद अमानवीय स्थिति में वाहन में लदे हुए थे।

    पुलिस ने वाहन चालकों और सवार लोगों से पशु परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दोनों पिकअप वाहनों के साथ सभी 20 पशुओं को जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिरालाल चौधरी (50 वर्ष, निवासी खामडीह, सतबरवा), अहमद अंसारी (66 वर्ष), इरफान अंसारी (47 वर्ष), जैनुल अंसारी (40 वर्ष, सभी निवासी थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू), अधीन कुमार यादव (18 वर्ष, निवासी होटवाग, लातेहार) और दानीश अंसारी (18 वर्ष, निवासी पंडरी, थाना चान्हो, जिला रांची) शामिल हैं।

    मनिका थाना कांड संख्या 09/2026 के तहत आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं पशु परिवहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक कमलेश प्रसाद यादव तथा सैट-126 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : विकसित भारत की दिशा में है ऐतिहासिक बजट 2026-27 : डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

    Animal Transport Act Bihar-Jharkhand border cattle recovered cattle smugglers Detention illegal cattle smuggling latehar legal action local police Manika police station pickup truck Police raid Prevention of Cruelty to Animals Act station in-charge अवैध पशु तस्करी कानूनी कार्रवाई पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पशु तस्कर पशु परिवहन अधिनियम पशु बरामद पिकअप वाहन पुलिस छापामारी बिहार-झारखंड सीमा मनिका थाना लातेहार स्थानीय पुलिस हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत की दिशा में है ऐतिहासिक बजट 2026-27 : डॉ प्रदीप कुमार वर्मा
    Next Article पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग : जोबा माझी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.