Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 8:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»शरीर से चर्बी को करना है दूर तो खाएं मखाना, तेजी से घटेगा वजन, जानें इसके फायदे
    सेहत

    शरीर से चर्बी को करना है दूर तो खाएं मखाना, तेजी से घटेगा वजन, जानें इसके फायदे

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव फिगर हर किसी की ख्‍वाहिश होती है. इसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस तरह लोगों का लाइफस्टाइल हो गया है, उसकी वजह से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान होने लगे हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 70 प्रतिशत लोग अपने गलत खान-पान की हैबिट की वजह से मोटापे का शिकार होते हैं. ऐसे में अगर अपने कैलोरी इनटेक पर नजर रखी जाए तो अपने वजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है.  ऐसे में आप दिनभर कैलोरी से भरे स्‍नैक्‍स खाने की जगह अगर मखाना  खाएं तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है. हेल्‍थलाइन के मुताबिक, यह न केवल आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करेगा बल्कि यह आपको कई बीमारियों से भी बचा सकता है. तो आइए जानते हैं कि मखानE की मदद से हम किस प्रकार अपने वजन को कम करने के साथ साथ हेल्‍दी रह सकते हैं.

    वजन घटाने में करता है मदद

    इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह से आपका पेट देर तक भरा-भरा महसूस होता है और इसकी वजह से आपको भूख नहीं लगती. साथ ही आप ओवर इटिंग से बचे रहते हैं. इसके अलावा इसमें कैलोरी भी न के बराबर होती है जिससे कैलोरी बर्न करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसमें मौजूद प्रोटीन भी वजन कम करने में सहायक होता है. इसके सेवन से फूड क्रेविंग से भी आप बच जाते हैं.

    मखाना खाने के अन्‍य फायदे

    -मखाना में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन और फॉस्‍फोरस पाया जाता है जो हेल्‍दी बोन्‍स के लिए काफी फायदेमंद होता है.

    -मखाना में मैग्नीशियम होता है जो मसल्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट और नर्व फंक्‍शन को ठीक रखता है.

    -इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो हार्ट डिजीज, कैंसर, डाइबिटीज टाइप-2 से बचाता है.

    -यह शरीर में किसी भी तरह के इन्फ्लेमेशन को कम करता है और अर्थराइटिस, गाउट, इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज को हील करता है.

    -मखाना के सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

    -मखाना में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जिसके रेग्‍युलर सेवन से स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती हैं और चेहरे पर रिंकल आदि नहीं आते.

    -मखाना के सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 1 फरार
    Next Article सोनू सूद ने श्रीनगर में किया चप्पल की दुकान का प्रमोशन, बोले- ‘20% डिस्काउंट के लिए मेरा नाम लें’

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    गुमला

    गुमला के निजी अस्पताल में अवैध गर्भपात का शक, पुलिस छापेमारी के बाद हॉस्पिटल सील

    April 25, 2026
    Latest Posts

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.