Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 6:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सोनू सूद ने श्रीनगर में किया चप्पल की दुकान का प्रमोशन, बोले- ‘20% डिस्काउंट के लिए मेरा नाम लें’
    मनोरंजन

    सोनू सूद ने श्रीनगर में किया चप्पल की दुकान का प्रमोशन, बोले- ‘20% डिस्काउंट के लिए मेरा नाम लें’

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबईः कोरोना काल में आम लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अपने नेक कामों को लेकर सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोनू इन दिनों श्रीनगर (Srinagar) में हैं. वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की संशोधित फिल्म नीति के सिलसिले में श्रीनगर पहुंचे हैं. लेकिन, वह यहां कुछ ऐसा करते नजर आए, जिसे देखकर आप भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. यहां एक्टर ने सड़क किनारे जूते-चप्पल बेचने वाले का प्रचार करके सबको हैरान कर दिया है.

    श्रीनगर में वह सड़क किनारे जूते-चप्पल बेचने वाले स्टॉल पर पहुंचे और उसके सामान का प्रचार कर उस रेहड़ी-पटरी वाले को चौंका दिया. सूद शहर के बटमालू में एक बाजार की सड़कों में गए और शमीम खान के साथ बातचीत शुरू कर दी, जो एक दशक से अधिक समय से जूते और चप्पल बेचने का काम कर रहे हैं. 48 वर्षीय अभिनेता, जिन्होंने महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए हर तरफ से तारीफें बटोरीं, ने चप्पल की कीमत के बारे में पूछताछ की और फिर शमीम खान से उन्हें कुछ छूट देने के लिए भी कहा.

    इसके बाद सोनू सूद ने अपने प्रशंसकों से शमीम खान के स्टॉल पर जाने का आग्रह किया. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते हैं, “जो भी जूते खरीदना चाहता है, शमीम भाई के स्टॉल पर आएं और अगर आप मेरा नाम लेंगे तो वह आपको छूट देंगे.” इसके बाद एक्टर स्टॉल के मालिक से पूछते हैं- ‘कितना डिस्काउंट दोगे.’ अभिनेता के सवाल के जवाब में शमीम खान कहते हैं- ’20 प्रतिशत.’

    सोनू सूद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधें हैं. हालांकि, सोनू सूद ने महामारी के दौरान जिस तरह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद की, उसके बाद उनके नेक काम अब किसी को हैरान नहीं करते. लेकिन, इसके बाद भी लोग यह देखकर हैरान हैं कि अभिनेता किस तरह बिना रुके लोगों की मदद में लगातार जुटे हुए हैं.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशरीर से चर्बी को करना है दूर तो खाएं मखाना, तेजी से घटेगा वजन, जानें इसके फायदे
    Next Article पलामू में महिला की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस डे 10 : 200 करोड़ पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

    April 27, 2026
    मनोरंजन

    33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

    April 25, 2026
    Latest Posts

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.