Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नहीं हो रही है आपके इलाके में फॉगिंग तो कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत
    झारखंड

    नहीं हो रही है आपके इलाके में फॉगिंग तो कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गर्मी के आते ही मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. यह देखते हुए शहर के सभी 53 वार्डों में मच्छरों को मारने के लिए नगर निगम द्वारा रोस्टर के हिसाब से कोल्ड फॉगिंग कराई जा रही है. इसके बाद भी अगर आपके इलाके में फॉगिंग नहीं हो रही है तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में कर सकते है. इसके बाद आपके इलाके में कोल्ड फॉगिंग के लिए गाड़ी भेज दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि मच्छरों को मारने के साथ आम नागरिकों को मच्छर जनित रोगों से बचने के उपाय भी किये जा रहे है. साथ ही बताया कि कोल्ड वाटर फागिंग प्रणाली में डीजल या किरोसिन तेल का उपयोग नहीं किया जाता. ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है.

    पानी में मिलाया जाता है केमिकल

    कोल्ड वाटर फगिंग शुद्ध जल से किया जाता है. सबसे खास बात यह है कि यह छिड़काव बायोडिग्रेडबल होता है यानि पौधों एवं पशुओं से उत्पन्न होने वाले रोगाणुओं और कचरा का भी नाश करता है. इतना ही नहीं इस प्रणाली में आग लगने की भी संभावाना नहीं रहती है. इस सिस्टम से छिड़काव करने के लिए जल में केमिकल मिलाया जाता है. पर्यावरण की सुरक्षा के साथ प्रदूषण नियंत्रण भी करता है. इसके अलावा जल जमाव वाले स्थानों और नाला नलियों में जल के साथ लार्वीसाइडल नामक दवा मिलाकर छिडकाव कराया जा रहा है. जिससे कि मच्छरों के लार्वा को जड़ से समाप्त किया जा सके. वर्तमान समय में लार्वीसाइडल का छिड़काव कराना जरूरी है क्योंकि रूक-रूक कर वर्षा हो रही है.

    सिंगल प्वाइंट कंप्लेन सेंटर

    रांची नगर निगम की ओर से कोल्ड वाटर फागिंग के लिए पूरे शहर के लिए रोस्टर जारी किया गया है. यदि किसी क्षेत्र में फागिंग नहीं हो पा रही है तो पहले से जारी चालकों के नंबर पर बात किया जा सकता है. इसके अलावा सिंगल प्वाईंट सेंटर पर सूचना दी जा सकती है. इसके लिए टीम नंबर एक एवं दो के लिए 6205005487 और टीम नंबर तीन से आठ के लिए 9431115969 पर सूचना देकर छिड़काव कराया जा सकता है. इसके बाद भी अगर छिड़काव नहीं किया जाता तो कंट्रोल रूम को 9431104429 पर शिकायत दर्ज करा सकते है.

    ये भी पढ़ें:BPSC TRE 3 Exam : तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा रद्द, EOU ने किया था पेपर लीक का भंडाफोड़

    Johar Live जोहार लाइव नगर निगम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह पहुंची कल्पना सोरेन, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Next Article बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, अमरोहा से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.