Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ICC ने तोड़ी चुप्पी, ओडीआई रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम गायब होने पर दी सफाई…
    खेल-सिनेमा

    ICC ने तोड़ी चुप्पी, ओडीआई रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम गायब होने पर दी सफाई…

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: बुधवार को जारी हुई ICC रैंकिंग ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी क्योंकि ओडीआई सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम शामिल नहीं थे। दोनों भारतीय दिग्गज टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल वे सिर्फ वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। ऐसे में उनके नामों का गायब होना सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा देने लगा कि शायद वे वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने वाले हैं।

    हालांकि ICC ने अब स्पष्ट किया है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम सूची से गायब हुए थे। ICC ने विज़डन से कहा, “इस हफ्ते की रैंकिंग में कई समस्याएं आई हैं जिनकी जांच की जा रही है।” बाद में दोनों खिलाड़ियों के नाम फिर से जोड़ दिए गए। मौजूदा रैंकिंग में रोहित शर्मा नंबर 2 पर हैं जबकि विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं।

    इस बीच, भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ICC की ताज़ा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केर्न्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में अपनी टीम को 98 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 35 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर को 33 रन देकर पांच विकेट झटकने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके दम पर उन्होंने कुलदीप और श्रीलंका के महेश तीक्षाना को पछाड़कर पहला स्थान फिर से हासिल कर लिया, जो नवंबर और दिसंबर 2023 में उनके पास था।

    कुलदीप के अलावा, रवींद्र जडेजा ही एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो टॉप-10 में शामिल हैं। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है।

    वेस्टइंडीज़ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने वालों में शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 18 रन देकर छह विकेट चटकाए और 15 स्थान की बढ़त के साथ 18वें नंबर पर पहुंच गए। पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद (15 स्थान ऊपर आकर संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर) और वेस्टइंडीज़ के ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस (पांच स्थान ऊपर आकर 58वें स्थान पर) भी रैंकिंग में आगे बढ़े हैं।

    पुरुष बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 784 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर आठवें नंबर पर रहकर टॉप-10 में दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

    Abrar Ahmed Cricket News ICC Rankings India cricket Jayden Seales Keshav Maharaj Kuldeep Yadav ODI cricket Pakistan cricket Ravindra Jadeja Rohit Sharma Roston Chase Shreyas Iyer Shubman Gill South Africa Cricket Virat Kohli West Indies cricket
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में मिली छत्तीसगढ़ की लावारिस जाइलो कार, 46 लाख रुपये कैश बरामद
    Next Article जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.